Home
Mobile

Nothing अपना तीसरा Smartphone जल्द करने जा रहा लॉन्च, इन फीचर्स से होगा लैस

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Nothing जल्द ही अपना नया तीसरा फोन लॉन्च करने वाली है। जिसे Nothing Phone (2a) के नाम से जाना जाएगा। कंपनी अपने इस फोन को अपने पिछले फोन के सस्ता वर्जन को तौर पर ला रही है।

हालंकि, कम दाम में भी आपको इस फोन में धांसू फीचर्स देखने को मिलेंगे। फिलहाल इस फोन ने TUV सर्टिफिकेशन पास कर लिया है और लिस्टिंग से जानकारी मिली है कि, इसे 45W की फास्ट चार्जिंग से लैस किया जाएगा।

Nothing अपना तीसरा Smartphone जल्द करने जा रहा लॉन्च, जानें डिटेल

तो आइए आपको नथिंग के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में डिटेल्स बताते हैं। इस फोन की एंट्री कछ महीनों में लंदन में हो सकती है। इसके लॉन्च की तैयारियों में कंपनी जुटी हुई है।

Nothing Phone (2a) TUV सर्टिफिकेशन: Nothing के इस फोन की खास बात यह है कि, ये 45W चार्जर यूनिवर्सल USB पावर डिलीवरी स्टैंडर्ड पर काम करेगा।

Nothing अपना तीसरा Smartphone जल्द करने जा रहा लॉन्च, जानें डिटेल

आपको बता दें, ये वही स्टैंडर्ड है, जिन्हें iPhone, Google Pixel और Samsung Galaxy स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया जाता है। वहीं अधिकतर चीनी फोन अपने खुद के फास्ट चार्जिंग स्टैंडर्ड का इस्तेमाल करते हैं, जो दूसरे ब्रांड के फोन के साथ काम नहीं करता।

हालांकि, इतनी फास्ट चार्जिंग वाले फोन में शायद बॉक्स में चार्जर न मिले। क्योंकि, यूनिर्वसल USB-PD चार्जर ज्यादा महंगे आते हैं, जिससे लैपटॉप, iPad और फोन को फास्ट चार्ज किया जा सकता है।

Nothing अपना तीसरा Smartphone जल्द करने जा रहा लॉन्च, जानें डिटेल

Nothing Phone (2a) के संभावित फीचर: नथिंग फोन (2a) में 6.7 इंच की बड़ी और चमकदार AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी।

अगर प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट शामिल किया जा सकता है। जो 8GB , 12GB रैमको साथ 128GB या 256GB स्टोरेज से पैक्ड हो सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा और 50MP का चौड़े एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडयो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

जिसे पावर देने के लिए 4,290mAh की बैटरी से पैक्ड किया जाएगा, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इस फोन में ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Nothing OS 2.5 जो एंड्रॉयड 14 पर आधारित है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Preparations for the launch of Nothing Phone (2a) are underway and it has been seen on many certification websites. According to TUV listing, this phone will be equipped with 45W fast charging.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X