Home
Mobile

Nothing Phone (2a) Community Edition आज होगा लॉन्च, देखें क्या कुछ होगा खास

अपनी यूनिक डिजाइन के लिए फेमस ब्रांड Nothing आज पहला कम्युनिटी एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। ब्रांड ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि, ब्रांड के नए फोन को Nothing Phone (2a) Community Edition नाम से उपलब्ध कराया जाएगा।

अपने इस नए एडिशन के लिए कंपनी ने डिजाइन, वॉलपेपर और पैकेजिंग के लिए आईडिया कम्युनिटी से ली है। तो चलिए आपको आगे इसमें क्या कुछ खास होगा बताते हैं।

Nothing Phone (2a) Community Edition में देखें क्या कुछ होगा खास

Nothing Phone (2a) Community Edition लॉन्चिंग- आज यानी 30 अक्टूबर को 11:00 GMT (4:30 PM IST) पर अगले तिमाही अपडेट में नथिंग फोन (2a) कम्युनिटी एडिशन स्मार्टफोन पेश करेगा।
Nothing Phone (2a) Community Edition के स्पेसिफिकेशन- उम्मीद की जा रही है कि, इस कम्युनिटी एडीशन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन Nothing Phone (2a) के समान ही होंगे।

ऐसे में इस फोन में 6.7-इंच का OLED डिस्प्ले होगा। जो 1080 x 2412 रेजॉल्यूशन और 120 Hz रिफ्रेश रेट ऑफर कर सकता है। साथ ही इसके डिस्प्ले में 1100 निट्स की HBM ब्राइटनेस, 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी।

Nothing Phone (2a) Community Edition में देखें क्या कुछ होगा खास

प्रोसेसर की बात करें तो यह आगामी फोन ओक्टा कोर Dimensity 7200 Pro चिपसेट के साथ आएगा। इसमें फोटोग्राफी के लिए 50 MP f/1.6 का प्राइमरी कैमरा और 50 MP f/2.2 का अल्ट्रा-वाइड कामरा मिल सकता है। जबकि, सेल्फी के लिए 32 MP f/2.2 का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए डिवाइस में 5000mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

वहीं अगर आप इसकी डिजाइन की बात करते हैं, तो यह देखने में Nothing Phone (2a) के समान ही है। हालांकि, अंधेरे में चमकने वाला इसका बैक पैनल ही इसे वेनिला मॉडल से काफी अलग करती है। इसके अलावा इसमें नए वॉलपेपर और नई पैकेजिंग मिल रही है, जो फोन के Neo Green कलर को हाइलाइट करेगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone (2a) Community Edition Launch Today: Check Expected Price, Specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X