Nothing Phone (2a) Community Edition: 30 अक्टूबर को होगा लॉन्च, देखें क्या कुछ होगा खास
अपनी यूनिक डिजाइन के लिए फेमस ब्रांड Nothing अपना पहला कम्युनिटी एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है। ब्रांड ने मंगलवार को ऐलान करते हुए बताया कि, नथिंग इस महीने के आखिर में अपना पहला कम्युनिटी एडिशन स्मार्टफोन पेश करेगा।
इस फोन को Nothing Phone (2a) Community Edition नाम से लाया जाएगा। अपने इस नए एडिशन के लिए कंपनी ने डिजाइन, वॉलपेपर और पैकेजिंग के लिए आईडिया कम्युनिटी से ली है। तो चलिए आपको आगे इसकी लॉन्च डेट से लेकर इसमें क्या कुछ खास होने वाले हैं, सभी डिटेल्स बताते हैं।

Nothing Phone (2a) Community Edition लॉन्च डेट- कंपनी के अनुसार 30 अक्टूबर को 11:00 GMT (4:30 PM IST) पर अगले तिमाही अपडेट में नथिंग फोन (2a) कम्युनिटी एडिशन स्मार्टफोन पेश करेगा।
वहीं अगर आप इसकी डिजाइन की बात करते हैं, तो यह देखने में Nothing Phone (2a) के समान ही है। हालांकि, अंधेरे में चमकने वाला इसका बैक पैनल ही इसे वेनिला मॉडल से काफी अलग करती है। इसके अलावा इसमें नए वॉलपेपर और नई पैकेजिंग मिल रही है, जो फोन के Neo Green कलर को हाइलाइट करेगी।

Nothing Phone (2a) Community Edition के स्पेसिफिकेशन- उम्मीद की जा रही है कि, इस कम्युनिटी एडीशन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन Nothing Phone (2a) के समान ही होंगे।
ऐसे में इस फोन में 6.7-इंच का OLED डिस्प्ले होगा। जो 1080 x 2412 रेजॉल्यूशन और 120 Hz रिफ्रेश रेट ऑफर कर सकता है। साथ ही इसके डिस्प्ले में 1100 निट्स की HBM ब्राइटनेस, 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी।
प्रोसेसर की बात करें तो यह आगामी फोन ओक्टा कोर Dimensity 7200 Pro चिपसेट के साथ आएगा। इसमें फोटोग्राफी के लिए 50 MP f/1.6 का प्राइमरी कैमरा और 50 MP f/2.2 का अल्ट्रा-वाइड कामरा मिल सकता है।
जबकि, सेल्फी के लिए 32 MP f/2.2 का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए डिवाइस में 5000mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








