Nothing Phone 2a की डिजाइन , स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, यहां जानें सभी डिटेल
Nothing Phone 2a Price: स्मार्टफोन ब्रांड नथिंग ने इस साल Nothing Phone (2 ) को लॉन्च किया है। अब कंपनी अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (2a) को लाने की तैयारियों में जुटी है। जो कि, एक बजट फोन होगा। इसक लॉन्च से पहले ही इस फोन के स्पेक्स और डिजाइन की जानकारी सामने आ गई है। जिसके अनुसार नथिंग का यह आगामी फोन पंच होल से लैस होगा। इस अपकमिंग नथिंग फोन (2a) को हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि, भारत में इसकी जल्द ही एंट्री हो सकती है। तो आइए आपको आगे इस फोन की अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

Nothing Phone (2a) की लीक डिजाइन
नथिंग फोन (2a) को लेकर सामने आई रिपोर्ट की माने तो इसमें पंच होल मिलेगा। इसके बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन पर इस फोन को देखा गया है, जिससे इस बात का खुलासा हुआ है कि, इस आगामी फोन (2a) मॉडल नंबर A142 को स्पोर्ट करेगा। नथिंग के इस अपकमिंग स्मार्टफोन का कोडनेम Pacman या फिर Airo को स्पोर्ट करेगा। नथिंग अपने इस बजट स्मार्टफोन (2ए) में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 चिपसेट शामिल करेगा।
Nothing Phone (2a) स्पेसिफिकेशन
नथिंग फोन (2a) को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस फोन को कंपनीआउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 14 के साथ लॉन्च करेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरे दिया जाएगा। इसमें 50MP का प्राइमरी और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही डिस्प्ले के पंच होल में f/2.0 अपर्चर के साथ 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसे पावर देने के लिए ब्रांड इसमें 4920mAh की बैटरी शामिल कर सकता है। कंपनी अपने नए नथिंग स्मार्टफोन से MWC 2024 इवेंट में पर्दा उठा सकता है।
फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन आपको बता दें, इससे पहले कंपनी ने नथिंग फोन (2) को भारतीय बाजार में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था। यह कीमत कंपनी के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की है।


Click it and Unblock the Notifications








