Nothing Phone (2a) का नया टीजर जारी, डिजाइन आया सामने, यहां देखें
Nothing अपना नया हैंडसेट Nothing Phone (2a) भारत में 5 मार्च को लॉन्च करने जा रहा है। इसके लॉन्च से पहले कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नथिंग फोन (2a) के डिजाइन का खुलासा कर दिया है।
दरअसल कंपनी ने अपने इस आगामी फोन का नया टीजर जारी किया है, जिससे इसके डिजाइन पर से पर्दा उठ चुका है। तो आइए आपको आगे इस फोन की डिजाइन, कीमत और स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Nothing Phone (2a) संभावित कीमत: कीमत की बात करें तो फिलहाल ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि, इसके 8जीबी रैम और 128जीबी वेरिएंट की कीमत 349 € (लगभग 30000 हजार) तय की जा सकती है।
नए टीजर में फोन (2a) हुबहू वैसा ही दिखाई दे रहा है, जैसा नथिंग फोन (2ए) के नए लीक रेंडर में सामने आए थे। इसमें नथिंग फोन (2) की तरह ही ट्रांसपेरेंट बॉडी है, लेकिन ग्लिफ इंटरफेस केवल डिवाइस के ऊपरी भाग पर है।

इसके साथ ही रियर कैमरा लेंस के चारों तरफ तीन एलईडी लाइट्स हैं, जिन्हें अब सेंटर में रखा गया है। यह नथिंग फोन (2a) में कंपनी ने डुअल-कैमरा सेटअप दिया है।
नथिंग फोन (2a) के बैक पैनल में ग्लिफ इंटरफेस के बिना एक पैटर्न वाला डिजाइन है। एलईडी लाइट्स का सीमित उपयोग इसलिए भी किया गया है, क्योंकि यह नथिंग फोन (2) का किफायती वर्जन होगा।

नए जारी किए गए टीजर में Nothing Phone (2a) को व्हाइट कलर वेरिएंट के साथ दिखाया गया है, हालांकि, उम्मीद की जा रही है, कि इसे ब्लैक कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें फोन (2) के जैसे ही सपाट किनारे हैं और सामने की तरफ संभवतः एक पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है।
Nothing Phone (2a) संभावित फीचर: नथिंग फोन (2a) में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 प्रो चिपसेट के साथ लाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन के बैक में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया जाएगा। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिए जानें की उम्मीद है।
इस फोन को 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ लाया जाएगा। संभावनाएं है कि, नथिंग फोन (2ए) एंड्रॉइड 14 बेस्ड Nothing OS 2.5 पर काम कर सकता है। इसके साथ ही इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर दिए जानें की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








