Nothing Phone 2A की पहली तस्वीर आई सामने, कैसा होगा डिजाइन, यहां देखें
Nothing Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन कंपनी नथिंग (Nothing ) बहुत जल्द अपना नया सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। जिसे मार्केट में Nothing Phone 2a के नाम से जाना जाएगा। इस फोन को ब्रांड बजट रेंज में लाएगी। अब तक इस फोन को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। फिलहाल इस फोन की पहली तस्वीर लीक हो गई है। जिससे इस अपकमिंग फोन के लुक और डिजाइन का खुलासा हो गया है। इस नए फोन के टॉप सेंटर में कंपनी 2 कैमरा दे सकती है। तो आइए आपको इस आगामी फोन की लॉन्चिंग डेट से लेकर कीमत और स्पेक्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

Nothing Phone 2A की लॉन्चिंग
नथिंग फोन 2A को लेकर सामने आए लीक्स की माने तो कंपनी अगले महीने 27 फरवरी को होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में इसे लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें, कंपनी की ओर से इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
Nothing Phone 2A फोन का डिजाइन
सामने आई तस्वीर के अनुसार कंपनी अपने आगामी फोन को राउंड एजस और मेटल फ्रेम के साथ ला सकती है। वहीं इसके बैक में कंपनी का ट्रांसपेरेंट ग्लास दिया जाएगा। इस फोन में कैमरा का प्लेसमेंट राउंड मॉड्यूल में दिखाई दे रहा है, इसके साथ ही इसमें 3 LED लाइट्स भी दिया जा सकता है। यह डिजाइन लीक पर आधारित है।
Nothing Phone 2A संभावित स्पेसिफिकेशन
नथिंग फोन 2A में आपको 6.7 इंच की एफएचडी OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120hz होगा। कंपनी का यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड नथिंग OS 2.5 पर रन करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें यूजर्स को 50+50MP के दो कैमरा दिया जा सकता है। जिसका पहला सेंसर सैमसंग S5KGN9 और दूसरा सैमसंग JN1 का होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 4950mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसमें 33 या 45 वॉट के फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








