Nothing Phone (2a) Sale: बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदें नया Smartphone, आज होने जा रही है पहली सेल
Nothing Phone (2a) Sale: नथिंग फोन (2ए) की भारत में आज पहली सेल शुरू होने जा रही है। जिसे ग्राहक बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकता है। इस स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 प्रो SoC, 120Hz डिस्प्ले, 50MP डुअल कैमरा के साथ लॉन्च किया गया था।
Nothing Phone (2a) की बिक्री 12 मार्च यानी आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। तो चलिए नथिंग द्वारा नए लॉन्च किए गए इस डिवाइस पर पहली सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर और फीचर्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Nothing Phone (2a) को खरीदार भारत में फ्लिपकार्ट ऑर्डर कर सकते हैं। इस फोन के बेस यानी 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 23,999 रुपये है, वहीं इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत कंपनी ने 25,999 रुपये तय किया है।
इसके अलावा इसके टॉप वेरिएंट 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए आपको 27,999 रुपये खर्च करने होंगे। लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत, नथिंग फोन 2ए को पहली सेल में महज 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

फ्लिपकार्ट HDFC बैंक क्रेडिट, डेबिट और EMI लेनदेन पर 2,000 रुपये की तत्काल छूट मिलेगा। इसके साथ ही ग्राहकों को 2,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर और 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन मिल रहा है। कलर ऑप्शन की बात करें तो आप इस फोन को ब्लैक और व्हाइट दो कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।
Nothing Phone (2a) के स्पेसिफिकेशन्स : इस फोन के में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन और 1300 निट्स ब्राइटनेस ऑफर करती है। इसकी स्क्रीन में 30Hz से 120Hz तक का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट फीचर मिल रहा है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7200 Pro SoC चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए Mali G610 GPU मिलेगा। सॉफ्टवेयर की बात की जाए तो यह फोन Android 14 पर बेस्ट NothingOS पर संचालित होगा। कंपनी ने इस डिवाइस में तीन एंड्रॉयड वर्ज़न और चार साल सिक्योरिटी पैच अपडेट देने का वादा किया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक में एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका मेन कैमरा 50MP के Samsung ISOCELL S5KG9 सेंसर के साथ आएगा। इसके साथ ही इसमें OIS और EIS का भी सपोर्ट दिया गया है।
इसके अलावा 50MP के Samsung JN1 sensor के साथ दूसरा कैमरा मिल रहा है, जो 114 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। सेल्फी के लिए 32MP का Sony IMX615 सेंसर मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी है, जो 45W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।


Click it and Unblock the Notifications








