Home
Mobile

Nothing Phone (2a) की लॉन्च से पहले इंटरनेट पर तस्वीरें लीक, यहां देखें कैसा होगा फोन

Nothing Phone (2a): स्मार्टफोन ब्रांड नथिंग जल्द ही अपना नया हैंडसेट Nothing Phone (2a) लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसका नथिंग लवर्स को बेसब्री से इंतजार हैं।

फिलहाल कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को लेकर डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन लॉन्च से पहले इस फोन की इमेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसके कारण इसके खास स्पेक्स सामने आ गए हैं।

Nothing Phone (2a) की लॉन्च से पहले इंटरनेट पर तस्वीरें लीक, यहां देखे

अभी कुछ हफ्ते पहले ब्रांड ने ऐलान किया था कि, उसके अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम Nothing Phone (2a) होगा। इसके अलावा कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है कि, यह फोन इस महीने के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।

दरअसल टिप्सटर मुकुल शर्मा ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) पर नथिंग फोन 2ए की फोटोज को शेयर किया है। तो चलिए आपको इसके डिजाइन से लेकर स्पेक्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Nothing Phone (2a) की लॉन्च से पहले इंटरनेट पर तस्वीरें लीक, यहां देखे

Nothing Phone (2a) की इमेज- लीक हुई फटोज में Nothing Phone (2a) स्मार्टफोन का पूरा डिजाइन सामने आ चुका है, हालांकि यह एक प्रोटेक्टिव केस में है, लेकिन सामने की तरफ फोन में एक सेंट्रली पोजिशन्ड पंच-होल डिस्प्ले दिख रहा है।

वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो फोन के पीछे की तरफ में नए डिजाइन वाला ग्लिफ इंटरफेस होगा। हालांकि केस के कारण इसे देखा नहीं जा सकता। पीछे की तरफ देखने से पता चलता है कि, इसमें एक हॉरिजॉन्टल डुअल-कैमरा सिस्टम और एक एलईडी फ्लैश शामिल होगा।

Nothing Phone (2a) की लॉन्च से पहले इंटरनेट पर तस्वीरें लीक, यहां देखे

Nothing Phone (2a) स्पेक्स- लीक्स के अनुसार Nothing Phone (2a) में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो फुल एचडी+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जाएगा।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Dimensity 7200 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 12GB तक रैम, 256GB तक स्टोरेज और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,920mAh की बैटरी होने की संभावना है।

Nothing Phone (2a) में OIS-इनेबल्ड 50-मेगापिक्सल Samsung GN9 प्राइमरी कैमरा और 50-मेगापिक्सल Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 32-मेगापिक्सल का Sony IMX615 फ्रंट कैमरा मिलेगा।

यह डिवाइस Nothing OS 2.5-आधारित एंड्रॉयड 14 पर संचालित हो सकता है। जिसे कंपनी ब्लैक और व्हाइट दो कलर ऑप्शन में ला सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Even before the launch of Nothing Phone (2a), its pictures are going viral on social media. Due to which its design has been revealed.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X