हो जाइए तैयार, Nothing Phone (2a) होने जा रहा लॉन्च, कंपनी के सीईओ कार्ल पे ने किया ऐलान
Nothing Phone (2a) : स्मार्टफोन मेकर कंपनी नथिंग जल्द ही अपना नया बजट फोन लॉन्च करने जा रहा है। जो काफी समय से लोगों के बीच एक खास चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फोन को मार्केट में Nothing phone 2a के नाम से जाना जाएगा। नए साल पर कंपनी के सीईओ कार्ल पेई ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पूर्व में ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर नए फोन को लाने का ऐलान किया है। हालांकि, पेई ने नाम को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया है। पोस्ट को देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि, यह अपकमिंग फोन नथिंग फोन (2a) हो सकता है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत , लॉन्चिंग टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Nothing Phone (2a) लॉन्च टाइमलाइन
जैसा कि, हमने आपको उपर के लाइन में ह बताया है कि, यह कंपनी का मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा। जिसे कंपनी अपने पुराने मॉडल Phone 1 और Phone 2 से कम कीमत के साथ उपलब्ध कराएगी। और स्पेसिफिकेशन भी लीक हो चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो नथिंग अपने इस आगामी फोन को फरवरी 2024 में आयोजित होने वाले MWC 2024 टेक्नोलॉजी ईवेंट में पेश कर कर सकता है। इसके कीमत की बात करें तो फिलहाल कंपनी ने इसकी प्राइज को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। वहीं एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, नथिंग अपने इस हैंडसेट को 40 हजार से कम दाम में उपलब्ध करा सकता है।
Nothing Phone (2a) के स्पेसिफिकेशन
नया नथिंग (2a) को कंपनी 6.7 इंच OLED फुल एचडी प्लस के साथ ला सकती है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। फोन में प्रोसेसर की बात करें तो इसे Dimensity 7200 चिपसेट से लैस किए जाने की उम्मीद है। जो 8जीबी रैम के साथ 128जीबी/256जीबी स्टोरेज पेयर के साथ आ सकता है। यह हैंडसेट Nothing OS 2.5 पर आधारित एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक में डुअल कैमरा दिया जा सकता है। जो सैमसंग S5KJN9 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और सैमसंग S5KJN1 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा से लैस होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में सोनी IMX615 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी अपने इस डिवाइस को 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4920mAh बैटरी से लैस कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








