Nothing Phone (2a) भारत में जल्द नए कलर वेरिएंट में होगा लॉन्च, जानें कीमत और उपलब्धता
Nothing Phone (2a) New Color Variant Launch Soon: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Nothing भारत में जल्द ही अपने Nothing Phone (2a) नए कलर ऑप्शन में लाने की तैयारी में है।
गौरतलब है कि, हाल ही में कंपनी ने इसे नीले (Blue) कलर में उपलब्ध कराया है। अब कंपनी इसे और भी नए कलर वेरिएंट में पेश करेगी। इसका खुलासा फ्लिपकार्ट पर एक बैनर से हुआ है।

नथिंग फोन 2ए के शेयर किए गए पोस्ट में Nothing सिग्नेचर के फॉन्ट को आप काला, पीला, नीला और लाल रंग में देख सकते हैं। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, इस फोन को मल्टी कलर में पेश किया जा सकता है।
यानी कि, इस फोन को लाल (Red) और पीला (Yellow) कलर वेरिएंट में लाया जा सकता है। अब देखना होगा कि, क्या यह भी ब्लू कलर की तरह भारत स्पेशल होगा। फिलहाल नथिंग की तरफ से कोई ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

Nothing Phone (2a) स्पेक्स- इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स ब्राइटनेस के साथ 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन के साथ आता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7200 Pro SoC चिपसेट दिया गया है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए Mali G610 GPU दिया गया है।

इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका पहला कैमरा 50MP का है, जो Samsung ISOCELL S5KG9 सेंसर के साथ आता है। इसके साथ ही OIS और EIS सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं दूसरा कैमरा 50MP के Samsung JN1 sensor के साथ आता है। वहीं 32MP का Sony IMX615 सेंसर के साथ फ्रंट कैमरा दिया गया है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 14 पर बेस्ट NothingOS पर काम करता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
कीमत की बात करें तो इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज को 25,999 रुपये और इसके तीसरा वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








