Home
Mobile

Nothing Phone 2a भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 23,999 रुपये, जानें ऑफर्स व सेल डेट

Nothing Phone 2a Price: Nothing ने अपना नया हैंडसेट Phone 2a को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह नथिंग ब्रांड का तीसरा स्मार्टफोन हैं। तो आइए जानते हैं कि, आखिर नथिंग फोन 2ए में क्या खास फीचर्स दिए गए हैं।

नथिंग ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारत में अपना नया फोन 5 मार्च को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस फोन तीन वेरिएंट में उपलब्ध कराया है, जिसकी शुरुआती कीमत 23,999 रुपए है।

Nothing Phone 2a भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 23,999 रुपये

Nothing Phone 2a की कीमत व उपलब्धता: इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज को 23,999 रुपये, इसके दूसरे मॉडल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज को कंपनी ने 25,999 रुपये में पेश किया है। और तीसरे मॉडल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है।

नथिंग के इस बजट फोन की बिक्री 12 मार्च से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू की जाएगी। नथिंग के को-फाउंडर कार्ल पेई के अनुसार फोन को लॉन्च ऑफर के साथ 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Nothing Phone 2a भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 23,999 रुपये

Nothing Phone 2a फीचर: नथिंग फोन 2ए में 6.7 इंच (2412×1084 पिक्सल) फुलएचडी+ OLED फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 240 हर्ट्ज़ तक है। इस फोन की डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया है।

नथिंग फोन 2ए के इस फोन को 2.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो चिपसेट के साथ लाया गया है, जो 4nm प्रोसेसर पर बेस्ड है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में कंपनी ने Mali-G610 MC4 GPU दिया है। यह फोन 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी और 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ रहा है।

Nothing Phone 2a भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 23,999 रुपये

Nothing Phone 2a ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड Nothing OS 2.5 पर काम करेगा। नथिंग फोन 2ए में कैमरा सेटअप की बात करें तो यह अपर्चर एफ/1.88 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर से लैस है। इसके अलावा अपर्चर एफ/2.2 के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो 30fps पर 4K रिकॉर्डिंग और एक्शन मोड सपोर्ट करेगा। सेल्फी के लिए इसमें अपर्चर एफ2.4 के साथ 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

नथिंग ने इसे पार देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन डुअल-सिम सपोर्ट करने मे सक्षम है। इसे IP54 रेटिंग मिले हैं। हैंडसेट में आपको इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सेंसर भी मिल रहा है। यह फोन यूएसबी टाइप-सी और स्टीरियो स्पीकर्स से लैस है।

कनेक्टिविटी के लिए नथिंग फोन 2ए में 5जी, डुअल 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। इस फोन का डाइमेंशन 161.74x 76.32x 8.55mm और वजन 190 ग्राम है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
nothing phone 2a launched with 5000mah battery in india check sale date offer and specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X