Home
Mobile

Nothing ला रहा सस्ता स्मार्टफोन, भारत में जल्द देगा दस्तक, इतनी होगी कीमत

Nothing Phone 2A: स्माटफोन मेकर कंपनी नथिंग जल्द ही मार्केट में अपना सस्ता हैंडसेट लॉन्च कर सकती है। जिसे नथिंग फोन 2ए (nothing phone 2a) के नाम से जाना जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी एक बजट फ्रेंडली ट्रांसपेरेंट फोन पर काम कर ही है। इसी बीच इस डिवाइस को इंडियन सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर स्पॉट किया गया है, जिससे इसके भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देने की उम्मीद है। तो आइए आपको आगे नथिंग फोन 2ए के फीचर्स से लेकर अब तक सामने आए सभी डिटेल्स बताते हैं।

Nothing ला रहा सस्ता स्मार्टफोन, भारत में जल्द देगा दस्तक, जानें कीमत

फेमस टिपस्टर अभिषेक यादव ने अपने सोशल अकाउंट एक्स (X) पूर्व में ट्विटर पर इस अपकमिंग फोन की जानकारी शेयर की है। टिपस्टर के अनुसार इस आगामी फोन का नाम Nothing Phone 2a हो सकता है। BIS पर यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर ( A142) और बैटरी नंबर (NT03) के साथ नजर आया है। कंपनी अपने इस फोन को कई धांसू फीचर्स के साथ ला सकती है। लीक रिपोर्ट की मानें तो यह डिवाइस Nothing OS 2.5 पर आधारित होगा। जिसमें फोन 2 से अलग चिपसेट शामिल किए जानें की उम्मीद है।

Nothing Phone 2a के फीचर्स

नथिंग फोन 2a में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो कंपनी अपने इस सस्ते फोन को 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ ला सकती है। जिसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। जो यूजर्स को स्मूद परफॉरमेंस देने में मदद करेगी। इसके सेंटर में पंच होल मिल सकता है। इसके अलावा इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर शामिल किए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4920mAh बैटरी दी जाएगी।

Nothing Phone 2a कीमत

जैसा कि पहले ही बता चुके हैं कि, यह एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन होने वाला है। जिसके चलते कंपनी इसकी कीमत 20,000 रुपये के आस-पास तय कर सकती है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। आने वाले दिनों में इसको लेकर और भी जानकारी सामने आ सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing is preparing to launch its new smartphone. The handset may enter India soon. The model number and name of the phone have also been leaked. The name of the new smartphone is said to be “Nothing Phone 2a”. This phone can be a budget-friendly device of 2 series
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X