Nothing phone 2a का एक नया एडिशन भारत में होने जा रहा लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास
Nothing Phone 2A New Version: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Nothing जल्द ही अपना नया फोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी का यह आगामी फोन हाल ही में भारत में लॉन्च हुए Nothing phone 2a का एक नया एडिशन होगा।
नथिंग फोन 2ए के नए एडिशन को कंपनी ने टीज करना भी शुरू कर दिया है। तो चलिए आगे इस फोन के सभी डिटेल्स जानते हैं। कंपनी द्वारा टीज किए गए इस फोन के टीजर में Nothing के नए फोन का डिजाइन नथिंग 2ए से काफी मिलता-जुलता है। बता दें, इस महीने की शुरुआत में Nothing का एक फोन सामने आया था।

जिसका मॉडल नंबर A142P और कोडनेम PacManPro था। उम्मीद की जा रही है कि, यह फोन 2a का Pro या Plus एडिशन हो सकता है। अगर ये सही होता है, तो कंपनी जल्द ही नथिंग फोन 2ए का प्रो या प्लस वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।
Nothing phone 2a के नए वेरिएंट का टीजर फ्लिपकार्ट पर जारी हो चुका है। यानी कि, यह कंफर्म हो चुका है कि, इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए ही की जाएगी। फिलहाल इस फोन के लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Nothing phone 2a स्पेसिफिकेशन्स- नथिंग फोन 2ए को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस फोन में 120Hz वाला एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जिसकी पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7200 प्रो चिपसेट से लैस है। ओएस की बात करें तो इसमें Android 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.5 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 50MP के प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा से लैस है। इसके साथ ही इसमें Glyph Interface भी कंपनी ने अपने यूजर को दिए हैं। इसके साथ ही इस फोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। ऐसे में अब देखना होगा कि, नथिंग अपने 2ए के नए वर्ज़न में कौन-कौन के फीचर्स को अपडेट करेगा।


Click it and Unblock the Notifications