Home
Mobile

31 जुलाई को भारत में लॉन्च से पहले Nothing Phone 2a Plus कैमरा डिटेल्स कंफर्म

Nothing Phone 2a Plus Camera: Nothing कल यानी 31 जुलाई को Nothing Phone 2a Plus लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसके आने से पहले ही इस स्मार्टफोन में मिलने वाले प्रोसेसर का खुलासा कर दिया है।

कंपनी के अनुसार यह फोन डाइमेंशन 7350 प्रो द्वारा संचालित होगा। लेकिन अब ब्रांड ने इसके कैमरा डिटेल्स पर से भी पर्दा उठा दिया है। नथिंग ने X पर एक इमेज शेयर किया है, जिसमें फोन के बैक डिजाइन की एक झलक मिलती है। हालांकि प्लस वेरिएंट में कंपनी बेहतर कैमरा और फास्ट चिपसेट के साथ एक अपग्रेड होगा।

भारत में लॉन्च से पहले Nothing Phone 2a Plus कैमरा  डिटेल्स कंफर्म

Nothing Phone 2a Plus कैमरा डिटेल्स- नथिंग फोन 2a प्लस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलगा। जिसमें बेस फोन 2a मॉडल के समान दो 50-मेगापिक्सल सेंसर शामिल होंगे। हालांकि इसका फ्रंट कैमरा वेनिला मॉडल के मुकाबले अपग्रेड होगा। फोन 2a प्लस में फ्रंट में 50-मेगापिक्सेल सेंसर भी मिलेगा, जबकि, जबकि फोन 2a में 32-मेगापिक्सेल का सेल्फी दिया गया है।

कैमरा डिटेल्स की पुष्टि करने वाले X पोस्ट में ब्रांड ने नथिंग फोन 2a प्लस के रियर कैमरा यूनिट डिजाइन को भी दिखाया है। सेंसर और ग्लिफ इंटरफेस एलईडी यूनिट के प्लेसमेंट के साथ, यह बेस फोन 2a के रियर कैमरा मॉड्यूल के समान दिखता है।

Nothing Phone 2a Plus संभावित फीचर्स- नथिंग फोन 2a प्लस में 6.7 इंच की 120Hz AMOLED स्क्रीन और वेनिला फोन 2a के समान इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है।

परफॉर्मेंस के लिए कंपनी अपने इस डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंशन 7350 SoC चिपसेट देगी। इसके साथ ही इसमें 12GB तक रैम दिए जानें की पुष्टि की गई है। वहीं हाल ही में सामने आई एक लीक के अनुसार इसमें 8GB/ 256GB और 12GB/ 256GB के रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन मिलने का दावा किया गया है।

नथिंग फोन 2a प्लस 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है, जबकि, फोन 2a में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा प्लस वेरिएंट में भी 2a मॉडल के समान ही 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ब्लैक और ग्रे दो ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone 2a Plus camera details confirmed ahead of India launch on July 31
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X