Home
Mobile

ग्लो-इन-द-डार्क रियर पैनल के साथ Nothing Phone 2a Plus Community Edition भारत में लॉन्च, कीमत व फीचर्स

Nothing ने ग्लो-इन-द-डार्क रियर पैनल के साथ Nothing Phone 2a Plus Community Edition को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। यह नया स्मार्टफोन Nothing Phone 2a Plus का एक स्पेशल एडिशन है, जिसे साल की शुरुआत में ही लॉन्च किया गया था।

बता दें, ब्रांड ने अपने इस लेटेस्ट फोन Nothing Phone 2a Plus Community Edition को कम्युनिटी एडिशन प्रोजेक्ट के तहत उपलब्ध कराया है, जो इस साल मार्च में शुरू हुआ था।इसके बैक में हरे फॉस्फोरसेंट मटेरियल की कोटिंग है, जो अंधेरे में चमकता है।

 Nothing Phone 2a Plus Community Edition भारत में लॉन्च, कीमत व फीचर्स

इस फोन को वॉलपेपर डिजाइन, पैकेजिंग डिजाइन, हार्डवेयर डिजाइन और मार्केटिंग कैंपेन सहित अलग-अलग स्टेज में Nothing कम्युनिटी की मदद से तैयार किया गया है। तो चलिए आगे इसके फीचर्स से लेकर कीमत तक की डिटेल्स जानते हैं।

भारत में कीमत- Nothing Phone 2a Plus Community Edition को सिंगल 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। बता दें, Nothing Phone 2a Plus के 8GB/256GB मॉडल की कीमत 27,999 रुपये और 12GB/256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है। हालांकि, इस फोन की केवल 1,000 यूनिट ही बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

 Nothing Phone 2a Plus Community Edition भारत में लॉन्च, कीमत व फीचर्स

भारत के अलावा Nothing ने जापान में कम्युनिटी एडिशन को लॉन्च किया है, वहां इसकी कीमत JYP 55,800 (लगभग 30,000 रुपये) है। यह लेटेस्ट मॉडल भारत सहित यूरोप, यूएस और यूके में भी खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

डिजाइन- ब्रांड का कहना है कि, उसे हैंडसेट को ऑप्टिमाइज करने के लिए 47 देशों से 900 से अधिक फैंस एंट्रीज मिली है। यह प्रोजेक्ट छह महीने तक चला और इस स्पेशल एडिशन फोन के डिजाइन, पैकेजिंग, वॉलपेपर और मार्केटिंग के बारे में कम्युनिटी से सुझाव लिए गए है।

कम्युनिटी एडिशन का काफॉस्फोरसेंट बैक पैनल खास आकर्षण है, जो अंधेरे में ग्रीन कलर में चमकता है। इसके बैक कैमरे के चारों ओर लाइट स्ट्रिप्स हैं। इस लेटेस्ट एडीशन में नए वॉलपेपर और नई पैकेजिंग दी गई है, जो अंधेरे में चमकने वाले डिजाइन को दिखाती है।

Nothing Phone 2a Plus Community Edition स्पेसिफिकेशन्स - इसमें आपको Phone 2a Plus के समान ही सभी स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगे। यानी कि, इस फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है।

यह फोन ऑक्टा-कोर 4nm MediaTek Dimensity 7350 Pro 5G प्रोसेसर से लैस है। जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज से जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का सैमसंग JN1 कैमरा है।

इसे पावर देने के लिए इस फोन को 5,000mAh की बैटरी से पैक किया गया है, जो 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing phone 2a plus community edition lunched in india price specifications and features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X