Home
Mobile

Nothing Phone 2a Plus के आज भारत में लॉन्च से पहले खास स्पेक्स का खुलासा, जानिए संभावित कीमत से लेकर सबकुछ

Nothing Phone (2a) Plus की आज यानी 31 जुलाई को भारत में एंट्री होने जा रही है। हालांकि, कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग से पहले ही कैमरा से लेकर प्रोसेसर तक का खुलासा पहले ही कर दिया है।

नथिंग फोन (2a) प्लस पहला ऐसा फोन होगा, जिसमें दुनिया का पहला SoC शामिल किया जाएगा। तो आइए आपको आगे नथिंग फोन (2a) प्लस की संभावित कीमत से लेकर इसमें क्या कुछ खास होने वाला है, बताते हैं।

Nothing Phone 2a Plus के आज भारत में लॉन्च से पहले खास स्पेक्स कंफर्म

कैमरा डिटेल्स- नथिंग फोन 2a प्लस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलगा। इसमें दो 50-मेगापिक्सल सेंसर शामिल होंगे। जबकि, इसका फ्रंट कैमरा में 50-मेगापिक्सेल सेंसर मिलेगा।

कैमरा डिटेल्स की पुष्टि करने वाले X पोस्ट में ब्रांड ने नथिंग फोन 2a प्लस के रियर कैमरा यूनिट डिजाइन को भी दिखाया है। सेंसर और ग्लिफ इंटरफेस एलईडी यूनिट के प्लेसमेंट के साथ, यह बेस फोन 2a के रियर कैमरा मॉड्यूल के समान दिखता है।

Nothing Phone 2a Plus के आज भारत में लॉन्च से पहले खास स्पेक्स कंफर्म

प्रोसेसर- नथिंग फोन (2a) प्लस में हाल ही में लॉन्च किए गए मीडियाटेक डाइमेंशन 7350 SoC को शामिल किया जाएगा। इसका खुलासा खुद नथिंग के ऑफिशियली पेज पर एक पोस्ट के जरिए किया गया है।

SoC को माली-जी610 एमसी4 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है, और नथिंग इस कॉन्फ़िगरेशन के साथ फोन (2ए) की तुलना में फोन (2ए) प्लस के साथ 10 प्रतिशत प्रदर्शन बढ़ाने का दावा करता है।

यह नथिंग फोन (2a) की तुलना में 10% फास्ट सीपीयू स्पीड ऑफर करेगा। इसे तेजी से काम करने वाला फोन भी कहा जा सकता है, इसका कारण यह चिपसेट है।

संभावित फीचर्स- नथिंग फोन 2a प्लस में 6.7 इंच की 120Hz AMOLED स्क्रीन और वेनिला फोन 2a के समान इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है।

इसमें 12GB तक रैम दिए जानें की पुष्टि की गई है। वहीं हाल ही में सामने आई एक लीक के अनुसार इसमें 8GB/ 256GB और 12GB/ 256GB के रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन मिलने का दावा किया गया है।

नथिंग फोन 2a प्लस 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है, जबकि, फोन 2a में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा प्लस वेरिएंट में भी 2a मॉडल के समान ही 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ब्लैक और ग्रे दो ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone 2a Plus: Expected Price in India, Features, Specifications and More
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X