Nothing Phone 2a Plus की पहली सेल आज, जानें ऑफर्स, कीमत और बहुत कुछ
Nothing Phone 2a Plus को भारत में 7 अगस्त यानी आज से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। नथिंग का यह नया मिड-रेंज स्मार्टफोन इस साल मार्च में लॉन्च किए गए Phone 2a का अपग्रेड वर्जन है। यहां हम आपको नथिंग के लेटेस्ट फोन की बिक्री कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स बताते हैं।
Nothing Phone 2a Plus की कीमत व ऑफर- नथिंग फोन (2a) प्लस के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है, लेकिन कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए इसकी खरीदारी करने पर इस फोन को 2,000 तक की छूट के साथ मात्र 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है, जिसे बैंक कार्ड ऑफर के साथ इसकी स्पेशल लॉन्च कीमत 27,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो नथिंग फोन (2a) प्लस को ग्रे और ब्लैक दो कलर में उपलब्ध कराया गया है।
Nothing Phone 2a Plus के स्पेसिफिकेशंस- इसमें 6.7 इंच की फुल HD+ (1,080x2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट, 394ppi पिक्सल डेनसिटी और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है। स्क्रीन को 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट देने के लिए कहा गया है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर 4nm MediaTek Dimensity 7350 प्रो 5G SoC चिपसेट दिया गया है, जिसे माली-G610 MC4 GPU और 12GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। यह डुअल सिम (नैनो) Phone 2a Plus एंड्रॉयड 14 बेस्ड Nothing OA 2.6 पर रन करता है, जिसके लिए कंपनी ने 3 साल तक का एंड्रॉयड अपडेट और नए फोन के लिए 4 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 256GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज मिल रही है।
फोटोग्राफी के लिए Phone 2a Plus में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/1.88 अपर्चर, 10x डिजीटल जूम और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 50MP का प्राइमरी Samsung GN9 1/1.57 इंच सेंसर दिया गया है। जबकि, सेकेंडरी कैमरा 50MP का Samsung JN1 1/2.76 इंच सेंसर से लैस है। इसके साथ ही इसमें 50MP का Samsung JN1 सेल्फी शूटर शामिल है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Wi-Fi 6 Direct, Bluetooth 5.3, NFC, GPS, ग्लोनास, गैलीलियो, QZSS, 360 डिग्री एंटीना और USB Type-C पोर्ट शामिल है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिट सेंसर भी दिया गया है और लीनियर हैप्टिक मोटर भी मिलेगी। इसके अलावा फोन में हाई-डेफिनिशन माइक्रोफोन और डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिल रहा है।
इसमें 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5 वॉट रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज होने पर 40.6 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








