Home
Mobile

भारत से पहले Nothing Phone (2a) Plus की यहां शुरू हुई बिक्री, जानें कीमत, ऑफर व स्पेक्स

नथिंग ने अपने लेटेस्ट फोन Nothing Phone (2a) Plus का वैश्विक रोलआउट शुरू कर दिया है। हाल ही में लॉन्च हुए इस डिवाइस को अब नथिंग के लंदन स्टोर पर £399 में खरीदने के लिए उपलब्ध है। वहीं अमेरिकी यूजर 7 अगस्त से कंपनी के बीटा प्रोग्राम के जरिए $399 की कीमत पर फोन खरीद सकते हैं।

Nothing Phone (2a) Plus के स्पेसिफिकेशन- इस स्मार्टफोन में FHD+ रिजॉल्यूशन वाली 6.7-इंच की OLED स्क्रीन दी गई है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें एक इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके बैक का डिजाइन फोन (2a) इंटीग्रेटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर से काफ़ी मिलता-जुलता है।

भारत से पहले Nothing Phone (2a) Plus की यहां शुरू हुई बिक्री

वहीं बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7350 प्रो SoC चिपसेट दिया गया है। फोन में 3GHz CPU और मानक मॉडल के 7200 प्रो की तुलना में 30% फास्ट GPU है। इसे 12GB रैम, 8GB वर्चुअल रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल-कैमरा सेटअप मिलता है। जो 50MP का मेन सेंसर और 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस से लैस है। इसके साथ ही इसके फ्रंट में 50MP का अपग्रेड कैमरा मिलता है, जो बेहतरीन सेल्फी और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग ऑफर करता है। कैमरा फीचर में अल्ट्रा XDR, मोशन कैप्चर और नाइट मोड शामिल हैं।

भारत से पहले Nothing Phone (2a) Plus की यहां शुरू हुई बिक्री

यह फोन Android 14 पर आधारित नथिंग OS पर चलता है। इस फोन में एक हाई लिक्विड कूलिंग सिस्टम और 50W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी शामिल है। इसके अलावा इसमें डुअल 5G, WiFi-6, बैटरी हेल्थ टेक्नोलॉजी और IP54 रेटिंग के साथ आता है।

Nothing Phone (2a) Plus भारत में कीमत व सेल डेट- भारत इसके 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। इसके साथ ही इस पर बैंक ऑफर और दूसरे बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं।

अगर भारत में इसकी बिक्री की बात की जाए तो इसकी पहली सेल 7 अगस्त को होगी। इस दौरान इस स्मार्टफोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट सभी बैंक्स के डेबिट व क्रेडिट कार्ड पर मिल रहा है। इसे आप Flipkart से खरीद सकते हैं। अगर कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ब्लैक और ग्रे कलर दो ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X