Home
Mobile

हो गया कंफर्म, Nothing Phone (2a) Plus भारत में इस दिन होगा लॉन्च, फ्लिपकार्ट के जरिए होगी बिक्री

Nothing Phone (2a) की सफलता के बाद अब कंपनी इसका प्लस वेरिएंट Nothing Phone (2a) Plus को लॉन्च करने के लिए तैयार है। जिसे इस महीने के आखिर में पेश किया जाएगा।

ब्रांड ने अपने इस आगामी फोन की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। लॉन्चिंग के बाद इस स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी, जिसके लिए एक समर्पित माइक्रोसाइट पहले ही लाइव हो चुकी है। आगामी नथिंग फोन से क्या कुछ उम्मीद की जा सकती है, आइए आपको आगे बताते हैं।

हो गया कंफर्म, Nothing Phone (2a) Plus भारत में इस दिन होगा लॉन्च

दरअसल Nothing India ने अपने ऑफिशियल X (पूर्व में Twitter) पर नए स्मार्टफोन Nothing Phone (2a) Plus के लॉन्च को टीज किया है। इसके साथ ही कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है। जिसके अनुसार यह भारत में 31 जुलाई को दस्तक देगा।

Nothing Phone (2a) Plus में क्या कुछ हो सकता है खास- नथिंग फोन (2a) प्लस को हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में देखा गया था, जिससे इसके मॉडल नंबर A142P का खुलासा हुआ था। हालांकि इसके फीचर्स से अभी भी पर्दा नहीं उठा है। लेकिन खबरों की मानें तोनथिंग फोन (2a) की तुलना में अपग्रेड प्रोसेसर मिल सकता है।

Nothing Phone (2a) फीचर्स- गौरतलब है कि, इस साल की शुरूआत मार्च में ही कंपनी ने Nothing Phone (2a) को लॉन्च किया है। जिसमें आपको 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इसके अलावा इसमें परफॉर्मेंस के लिएMediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर शामिल किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा सहित एक डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

इसके अलावा फोन में 5000 mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसे धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP54 रेटिंग मिले हैं। इसके अलावा अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है।

Nothing Phone (2a) कीमत- Nothing Phone (2a) की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है। इस फोन को Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि, प्लस वेरिएंट फोन की कीमत भी भारत में इसी के आसपास तय की जा सकती है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे सफेद, काला और नीला कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone (2a) Plus Launch on July 31 in India Flipkart Availability Confirmed know specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X