Home
Mobile

भारत में लान्च हुआ धमाकेदार फोन Nothing Phone 2a Plus, खरीद के लिए इस दिन होगा उपलब्ध

Nothing ने भारत में Nothing Phone 2a Plus लॉन्च कर दिया है। ये फोन MediaTek Dimensity 7350 प्रो 5G SoC पर रन करता है और इसमें दो 50MP के रियर कैमरे और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ये लेटेस्ट फोन में 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि स्टैंडर्ड फोन 2a में देखी गई थी। चलिए इस फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता के बारे में जान लेते हैं।

भारत में लान्च हुआ धमाकेदार फोन Nothing Phone 2a Plus

Nothing Phone 2a Plus की कीमत

इस स्मार्टफोन के बेस 8GB+256GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। वहीं इसके टॉप 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है। आप इस फोन को दो कलर ऑप्शन Black और Grey के साथ 7 अगस्त से Flipkart से खरीद सकेंगे।

Nothing Phone 2a Plus के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: इसमें 6.7 इंच की फुल HD+ (1,080x2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट, 394ppi पिक्सल डेनसिटी और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है। स्क्रीन को 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट देने के लिए कहा गया है।

प्रोसेसर: यह ऑक्टा-कोर 4nm MediaTek Dimensity 7350 प्रो 5G SoC से लैस है, जिसे माली-G610 MC4 GPU और 12GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है।

डुअल सिम (नैनो) Phone 2a Plus एंड्रॉयड 14 बेस्ड Nothing OA 2.6 पर रन करता है, जिसके लिए कंपनी ने 3 साल तक का एंड्रॉयड अपडेट और नए फोन के लिए 4 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है।

कैमरा: Phone 2a Plus में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें f/1.88 अपर्चर, 10x डिजीटल जूम और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 50MP का प्राइमरी Samsung GN9 1/1.57 इंच सेंसर शामिल है। सेकंडरी 50MP का Samsung JN1 1/2.76 इंच सेंसर 114 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू प्रोवाइड करता है। इस फोन में 50MP का Samsung JN1 सेल्फी शूटर भी शामिल है। Nothing Phone 2a Plus में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

स्टोरेज: इसमें यूजर्स को 256GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज मिल रही है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Wi-Fi 6 Direct, Bluetooth 5.3, NFC, GPS, ग्लोनास, गैलीलियो, QZSS, 360 डिग्री एंटीना और USB Type-C पोर्ट शामिल है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिट सेंसर भी दिया गया है और लीनियर हैप्टिक मोटर भी मिलेगी। इसके अलावा फोन में हाई-डेफिनिशन माइक्रोफोन और डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिल रहा है।

बैटरी: इसमें 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5 वॉट रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज होने पर 40.6 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकता है। इसके अलावा फास्ट चार्जिंग फीचर के बारे में बताया गया है कि यह बैटरी को 56 मिनट में जीरो से 100% तक चार्ज कर सकती है। इसका डाइमेंशन 161.7x76.3x8.5mm और वजन 190 ग्राम है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone 2a Plus phone launched in India, will be available for purchase on this day
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X