Home
Mobile

Nothing Phone (2a) Plus Mediatek Dimensity 7350 SoC के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन होगा

Nothing Phone (2a) Plus इस महीने के आखिर में यानी 31 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग की पुष्टि करने के बाद अब इसमें शामिल प्रोसेसर को भी कंफर्म कर दिया है।

कंपनी द्वारा जारी किए गए नए टीझर से यह पता चलता है कि, नथिंग फोन (2a) प्लस पहला ऐसा फोन होगा, जिसमें दुनिया का पहला SoC शामिल किया जाएगा। तो आइए आपको आगे नथिंग फोन (2a) प्लस से क्या उम्मीद किया जा सकता है, डिटेल्स में बताते हैं।

Nothing Phone (2a) Plus सबसे पावरफुल प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च

नथिंग के सह-संस्थापक अकीस इवेंजेलिडिस ने हाल ही में X पूर्व में ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि, नथिंग फोन (2a) प्लस में एक ऐसा SoC होगा जो अभी तक किसी दूसरे स्मार्टफोन में रिलीज़ नहीं किया गया है।

हालांकि, उन्होंने चिपसेट का नाम नहीं बताया, लेकिन अब नई टीजर से यह कंफर्म हो गया है कि, इसमें हाल ही में लॉन्च किए गए मीडियाटेक डाइमेंशन 7350 SoC है।

इसका खुलासा खुद नथिंग के ऑफिशियली पेज पर एक पोस्ट के जरिए किया गया है। SoC को माली-जी610 एमसी4 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है, और नथिंग इस कॉन्फ़िगरेशन के साथ फोन (2ए) की तुलना में फोन (2ए) प्लस के साथ 10 प्रतिशत प्रदर्शन बढ़ाने का दावा करता है।

यह नथिंग फोन (2a) की तुलना में 10% फास्ट सीपीयू स्पीड ऑफर करेगा। इसे तेजी से काम करने वाला फोन भी कहा जा सकता है, इसका कारण यह चिपसेट है।

शानदार 5G अनुभव- 5G कनेक्टिविटी के नए मानक बनने के साथ नथिंग फोन (2a) प्लस यूजर्स को फास्ट इंटरनेट स्पीड ऑफर करेगा। इजली मल्टीटास्किंग के लिए फोन (2a) प्लस में 12GB की रैम मिलेगी।

जो यह सुनिश्चित करती है कि यूजर आसानी से ऐप्स और प्रक्रियाओं के बीच स्विच कर सकें। इसके अलावा डिवाइस में 8GB रैम बूस्टर तकनीक है, जो प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए उपलब्ध स्टोरेज का उपयोग करती है।

लॉन्च डेट और उपलब्धता- नथिंग फोन (2ए) प्लस 31 जुलाई को लॉन्च होने वाला है, जो स्मार्टफोन जगत में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। हालांकि कीमत और उपलब्धता के बारे में आधिकारिक तौर जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, उम्मीद है कि लॉन्च के बाद इसे कई क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone (2a) Plus to launch with Dimensity 7350 Pro SoC Know Launch date and More details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X