Nothing Phone 2a Plus vs Phone 2a: अंतर क्या हैं? आपको कौन सा खरीदना चाहिए?
Nothing Phone 2a Plus vs Phone 2a: Nothing ने आज अपने Nothing Phone 2a Plus स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को बेहतरीन स्पेक्स के साथ उपलब्ध कराया गया है।
भारत में अब Nothing Phone 2a में दो स्मार्टफोन्स यानि Nothing Phone 2a और Nothing Phone 2a Plus शामिल हो चुके हैं।

दोनों ही फोन्स के डिजाइन देखने में एक जैसा है, लेकिन दोनों फोन्स की परफॉरमेंस क्या एक दूसरे से अलग-अलग है? यहाँ इस तुलना में हम यही जानने वाले हैं। आइए जानते है कि, आखिर कीमत, कैमरा और परफॉरमेंस में क्या अंतर हैं।
Nothing Phone 2a Plus vs Phone 2a: स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले- नथिंग फोन 2a में 6.7 इंच की फुल HD+ (1,080x2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट, 394ppi पिक्सल डेनसिटी और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है।

नथिंग फोन 2a में 6.7 इंच का फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले है, जो HDR+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 10bit कलर एकुरेंसी और 1300nits पीक ब्राइटेनेस ऑफर करता है।
प्रोसेसर- नथिंग फोन 2a में यह ऑक्टा-कोर 4nm MediaTek Dimensity 7350 प्रो 5G SoC से लैस है। जबकि फ़ोन (2a) में डाइमेंशन 7200 प्रो है। दोनों ही ऑक्टा-कोर CPU के साथ पावरफुल चिप से लैस हैं।

स्टोरेज- नथिंग फोन 2a प्लस में 8GB/256GB और 12GB/256GB स्टोरेज मिलता है। जबकि, (2a) में भी 128GB और 256GB ऑप्शन हैं।
कैमरा- फोन 2a प्लस में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें f/1.88 अपर्चर, 10x डिजीटल जूम और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 50MP का प्राइमरी Samsung GN9 1/1.57 इंच सेंसर शामिल है। सेकंडरी 50MP का Samsung JN1 1/2.76 इंच सेंसर 114 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू प्रोवाइड करता है। इस फोन में 50MP का Samsung JN1 सेल्फी शूटर भी शामिल है। Nothing Phone 2a Plus में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

जबकि, (2a) में 50MP का मेन कैमरा है, लेकिन इसे 50MP के अल्ट्रावाइड के साथ जोड़ा गया है। दोनों फ़ोन 30fps पर 4K वीडियो शूट कर सकते हैं और LED फ़्लैश, पैनोरमा और HDR जैसी फैसलिटी ऑफर करते हैं। सेल्फी के लिए, (2a) HDR कैपेसिटी के साथ 32MP तक कैमरा मिलता है।
बैटरी- फोन (2a) प्लस 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं फोन (2a) में फोन में 5,000mAh की बैटरी शामिल की गई है।
अन्य फीचर्स- फोन (2a) प्लस में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Wi-Fi 6 Direct, Bluetooth 5.3, NFC, GPS, ग्लोनास, गैलीलियो, QZSS, 360 डिग्री एंटीना और USB Type-C पोर्ट शामिल है।
वहीं फोन (2a) 161.7 x 76.3 x 8.6 मिमी पर पतला है और इसका वजन 190 ग्राम है। इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 फ्रंट और प्लास्टिक फ्रेम और बैक है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसें IP54 रेटिंग मिले हैं।
कीमत - Phone 2a Plus के बेस 8GB+256GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। वहीं इसके टॉप 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है। आप
इस फोन को दो कलर ऑप्शन Black और Grey के साथ 7 अगस्त से Flipkart से खरीद सकेंगे। जबकि, Nothing Phone (2a) की शुरूआती कीमत 23,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








