Nothing Phone (2a) की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक,जानें कब होगा लॉन्च
Nothing Phone 2a Price Leaked: स्मार्टफोन मेकर कंपनी नथिंग जल्द ही अपना नया हैंडसेट नथिंग फोन 2ए (Nothing Phone 2a) लॉन्च करने की तैयारियों जुटी हुई है। जो कि, एक बजट स्मार्टफोन होगा। इसके लॉन्च से पहले ही इस फोन को लेकर कई जानकारी सामने आ चुके हैं। अब इसकी कीमत और लॉन्चिंग डेट को लेकर नई जानकारी सामने आई है। जिसके अनुसार नथिंग के नए स्मार्टफोन को साल 2024 में Mobile World Congress में लॉन्च किया जा सकता है। तो आइए आपको इस फोन की कीमत, कलर ऑप्शन और स्टोरेज से लेकर सभी डिटेल्स विस्तार से बताते हैं।

Nothing Phone 2a की कीमत
टिप्स्टर Roland Quandt के शेयर किए गए जानकारी की मानें तो नथिंग फोन 2ए स्मार्टफोन के बेस वेरियंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 400 यूरो (यानि लगभग 36,800 रुपये) से कम हो सकता है। इसके साथ ही टिप्स्टर ने यह भी जानकारी शेयर किया है कि, इसे एक और वेरिएंट में लाया जाएगा। जो 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज के साथ आएगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ब्लैक और व्हाइट दो कलर ऑप्शन में लाया जा सकता है। इससे पहले सामने आई लीक में दावा किया गया था कि, Nothing Phone 2a को 400 डॉलर (यानि कि, लगभग 33,200 रुपये) में लाया जा सकता है।
Nothing Phone 2a के संभावित फीचर्स
Nothing Phone 2a को लेकर हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट की मानें तो इसमें 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,084 x 2,412 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। इसमें प्रोसेसर की बात की जाए तो कंपनी अपने इस डिवाइस को MediaTek Dimenisty 7200 SoC चिपसेट के साथ ला रही है। जिसमें फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का Samsung S5KNG9 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेंसर फ्रंट में मिल सकता है।
Nothing Phone 2 की कीमत
नथिंग ने इस साल जुलाई में ही भारतीय बाजार में Nothing Phone 2 को लॉन्च किया था। इसमें जो Snapdragon 8 Gen 1 SoC प्रोसेसर से लैस है। इसकी कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसके 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 44,999 रुपये और 12 GB + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट को 49,999 रुपये में उपलब्ध कराया है।


Click it and Unblock the Notifications








