Home
Mobile

Nothing Phone 2a की इतनी होगी कीमत, सीईओ Carl Pei ने किया कन्फर्म, कल भारत में होगा लॉन्च

Nothing Phone 2a Price: Nothing Phone 2a कल भारत में यानी 5 मार्च को लॉन्च होने वाला है। नथिंग फोन 2ए पूरी तरह 'मेड इन इंडिया' होगा, इसकी जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। लेकिन अब सीईओ Carl Pei ने खुद इसकी कीमत का भी खुलासा कर दिया है। तो आइए आपको आगे इस फोन की कीमत व स्पेक्स के बारे में बताते हैं।

Nothing Phone (2a) की भारत में कीमत: नथिंग के सीईओ कार्ल पेई (Carl Pei) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे लोगों के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडीयो में उन्हें लोगों से उनके फेवरेट स्मार्टफोन के बारे में पूछते हुए देखा जा सकता हैं। इसके साथ ही वह लोगों से फोन 2ए की कीमत का अनुमान लगाने को कहते हैं। जिसके बाद लोग इस फोन की कीमत अपने-अपने हिसाब से बताते हैं।

हालांकि, ज्यादातर लोग इस आगामी फोन की कीमत 40 हजार से लेकर 50 हजार रुपये के आसपास बताते हैं। इसी बीच कार्ल पेई एक शख्स को इस फोन की सही कीमत बताते हैं।

Nothing Phone 2a की इतनी होगी कीमत, सीईओ Carl Pei ने किया कन्फर्म

हालांकि कीमत को बीप कर दिया गया है। लेकिन इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस फोन की कीमत देश में 25,000 रुपये तक हो सकती है।

Nothing Phone (2a) के स्पेसिफिकेशन: अब तक इस फोन को लेकर कई लीक सामने आ चुके हैं, जिससे इसके संभावित स्पेसिफिकेशन की डिटेल भी लीक हो गई है। यह फोन (2ए) पिछले मॉडल से अलग डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा।

Nothing Phone 2a की इतनी होगी कीमत, सीईओ Carl Pei ने किया कन्फर्म

जिसमें यूजर्स को 6.7 इंच FHD+ OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। हालांकि, इसमें मिलने वाले चिपसेट की जानकारी पहले ही सामने आ गई है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसे मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 Soc चिपसेट से लैस किया जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए इसके बैक में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया जाएगा। वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

अपने इस फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4,500mAh की बैटरी दे सकती है, जो 45W की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Nothing Phone 2a होगा मेड इन इंडिया: कंपनी ने पहले ही इसका खुलासा कर दिया था कि, Nothing Phone 2a 'मेड इन इंडिया' होगा।

कंपनी के भारत में मैन्युफैक्चरिंग से न केवल लोगों को रोजगार मिलेगा बल्कि ब्रांड को क्षेत्र में अपना निवेश बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। आपको बता दें, नथिंग फोन (2ए) के लिए तमिलनाडु में मैन्युफैक्चरिंग सेंटर बनाया जाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
nothing phone 2a price revealed by ceo carl pei
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X