5 मार्च को लॉन्च से पहले भारत में Nothing Phone 2A की कीमत का खुलासा
Nothing Phone 2a को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। अपकमिंग स्मार्टफोन एक फ्लैगशिप मॉडल नहीं है, लेकिन दावा किया गया है कि यह जुलाई 2022 में लॉन्च किए गए कंपनी के पहले हैंडसेट, Nothing Phone 1 का अपग्रेड वर्जन है।
यूके स्थित ओईएम ने अभी तक फोन के डिजाइन का खुलासा नहीं किया है, न ही अपकमिंग मॉडल में मिलने वाले किसी फीचर को टीज किया गया है। हालाँकि, कई लीक और रिपोर्टों ने पहले ही नथिंग फोन 2ए के बारे में जरूरी डिटेल शेयर किए हैं।

पिछले कुछ दिनों में फोन के लीक डिजाइन रेंडर भी ऑनलाइन सामने आए हैं। अब एक टिपस्टर ने कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन और भारत में मॉडल की संभावित कीमत का सुझाव दिया है।
टिप्सटर ने कीमत का किया खुलासा: टिप्सटर योगेश बरार ने X पर एक पोस्ट में दावा किया कि नथिंग फोन 2ए की भारत में कीमत 30,000 रुपये हो सकती है। उन्होंने कहा कि फोन को अमेरिका में भी रिलीज किया जा सकता है, जहां इसकी कीमत 400 डॉलर (लगभग 33,200 रुपये) होने की संभावना है।
फुल-एचडी + OLED डिस्प्ले : पस्टर ने कहा कि अपकमिंग नथिंग फोन 2ए को मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 अल्ट्रा SoC पर बेस्ड किया जा सकता है। फोन एंड्रॉइड 14-बेस्ड नथिंगओएस 2.5 के साथ भी आ सकता है और इसमें 120Hz की रिफ्रेस रेट के साथ 6.7 इंच का फुल-एचडी + OLED डिस्प्ले हो सकता है।

कैमरा ऑप्टिक्स : Nothing Phone 2a में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, पीछे 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेंसर मिल सकता है। फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट भी हो सकता है।
कलर ऑप्शन: पहले लीक में दावा किया गया था कि नथिंग फोन 2ए ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है। यह भी कहा जाता है कि इसे दो कॉन्फिगरेशन में पेश किया जाएगा, जिसमें 8GB + 128GB और 12GB + 256GB शामिल।

Nothing Phone 2 की कीमत और फीचर: जुलाई 2023 में लॉन्च किए गए नथिंग फोन 2 की कीमत भारत में 12GB + 256GB ऑप्शन के लिए 36,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12GB + 512GB वैरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है।
वहीं दूसरी ओर, नथिंग फोन 1 को 8GB + 128GB कॉन्फिगरेशन के लिए 29,999 रुपये में लिस्टेड किया गया है। 8GB + 256GB और 12GB + 256GB ऑप्शन के लिए 31,999 रुपये और 35,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








