Home
Mobile

Nothing Phone (2a) Special Edition लाल, पीले और नीले कलर में पेश, जानें कीमत व उपलब्धता

Nothing Phone 2a Red Yellow And Blue Variant Price: लंदन की टेक कंपनी Nothing ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Nothing Phone (2a) का स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया है। इसे अब तक के सबसे ज्यादा कलर के साथ लाया पेश किया गया है।

जिसमें लाल, पीला और नीला रंग शामिल है। ये तीनों कलर फोन में हाइलाइट्स हैं। तो आइए आपको नथिंग फोन 2ए के इस लाल, पीला और नीला वेरिएंट की कीमत से लेकर उपलब्धता के बारे में जानते हैं।

Nothing Phone (2a) Special Edition लाल, पीले और नीले कलर में पेश

कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन में पहली बार तीनों कलर को एक साथ शामिल किया है। लाल रंग नथिंग ऑडियो प्रोडक्ट्स से लिया गया है, पीला रंग ईयर (A) से और पिछले महीने लॉन्च किए गए फोन (2a) ब्लू एडिशन से नीला रंग लिया गया है। सिर्फ कलर छोड़ दिया जाए तो बाकी फोन का डिज़ाइन और अन्य स्पेसिफिकेशन समान ही है।

कीमत और उपलब्धता- नथिंग फोन (2a) स्पेशल एडिशन को सिंगल वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल में पेश किया गया है। जिसकी कीमत 27,999 रुपये है। 5 जून से यह फोन फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

हालांकि, ग्राहक बैंक कार्ड की मदद से इसकी खरीदारी करते हैं, तो वह इस पर 1,000 रुपये की तत्काल छूट का लाभ भी ले सकेंगे, जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 26,999 रुपये हो जाएगी।

नथिंग फोन (2a) को कंपनी ने साल की शुरूआत मार्च में लॉन्च किया है। उस वक्त इस फोन को व्हाइट और ब्लैक दो कलर ऑफ्शन में उपलब्ध कराया गया था। इसके बाद इसे कंपनी ने ब्लू कलर ऑप्शन में भी पेश किया है।

Nothing Phone (2a) Special Edition लाल, पीले और नीले कलर में पेश

स्पेक्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की फुलएचडी+ 120 हर्ट्ज एमोलेड स्क्रीन मिलती है। वहीं परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 प्रो चिपसेट शामिल किया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ 50MP अल्ट्रा वाइड लेंस भी दिया गया है, इसके अलावा इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिला है।

यह फोन एंड्रॉइड 14 पर आधारित नॉगटओएस पर काम करता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 45 फास्ट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing phone 2a red yellow and blue variant unveiled know price features details in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X