Nothing Phone 2A Special Edition की सेल आज से भारत में शुरू, जानें कीमत और ऑफर डिटेल्स
Nothing Phone 2a Special Edition Sale: नथिंग ने हाल ही में अपना सस्ते 5G फोन Nothing Phone 2a का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया था। जो Nothing Phone 2a का अब तक का सबसे कलरफुल एडिशन है।
इस फोन को सीमित संख्या में उपलब्ध कराया गया था। जिसकी पहली सेल आज यानी 5 जून से शुरू हो रही है। तो आइए आपको इसकी कीमत से लेकर ऑफर तक की डिटेल बताते हैं।

Nothing Phone 2a Special Edition की कीमत- नथिंग फोन (2a) के स्पेशल एडिशन को 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल में पेश किया गया था। जिसकी कीमत 27,999 है। ग्राहक इसे 5 जून यानी आज से ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीद सकेंगे।
हालांकि, ग्राहक बैंक कार्ड की मदद से इसकी खरीदारी करते हैं, तो वह इस पर 1,000 रुपये की तत्काल छूट का लाभ भी ले सकेंगे, जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 26,999 रुपये हो जाएगी।
Nothing Phone 2a स्पेसिफिकेशन्स- Nothing Phone 2a के स्पेशल एडिशन में केवल नया कलर पैटर्न देखने को मिलेगा। इसके अलावा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है।
नथिंग का यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। जिसमें कंपनी ने 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। डिस्प्ले स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है।
ओएस की बात करें तो यह हैंडसेट Android 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.5 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7200 Pro चिपसेट दिया गया है। यह फोम 50MP + 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में कंपनी ने 32MP का कैमरा दिया है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 45W की वायर्ड चार्जिंग के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें मिलेगा।
नथिंग का सबसे कलरफुल फोन है। जिसमें रेड, यलो, ब्लू, वॉइट और ग्रे सभी कलर को शामिल किया गया है। कंपनी ने अपने इस फोन में ट्रांसपैरेंसी को अपना कोर डिजाइन भी रखा है। नथिंग ने इस फोन में इस्तेमाल किए गए सभी कलर्स को अपने दूसरे प्रोडक्ट्स में पहले भी इस्तेमाल किया है।


Click it and Unblock the Notifications








