Home
Mobile

Nothing Phone (2a) आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर व फीचर्स

Nothing Phone 2a: स्मार्टफोन ब्रांड नथिंग आज ग्लोबली अपना बजट स्मार्टफोन Nothing Phone (2a) को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने अपने इस मिड रेंज स्मार्टफोन नथिंग के लिए स्पेशल फ्लैश सेल का ऐलान किया है, जो दुनियाभर के अलग-अलग शहरों में आयोजित होगी।

Nothing Phone (2a) लॉन्चिंग: कंपनी के इस स्पेशल सेल में 100 यूनिट्स उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसके साथ स्पेशल बंडल 100 ग्राहकों को मिलेगा। यह फोन आज यानी 5 मार्च को यह फोन ग्लोबल बाजार में दस्तक देगा।

Nothing Phone (2a) आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर व फीचर्स

गौरतलब है कि, इस स्मार्टफोन को हाल में आयोजित हुए MWC 2024 में पेश किया गया था। इसके अलावा कंपनी ने पिछले दिनों इसका अनबॉक्सिंग वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें फोन की पहली झलक सामने आई थी।

नथिंग फोन (2ए) का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी अपने इस फोन को मिड रेंज सेगमेंट में लाएगी। ब्रंड ने फोन की लॉन्चिंग से पहले ही स्पेशल फ्लैश सेल का ऐलान किया है, जो 6 मार्च को आयोजित होगी। इस सेल में 100 यूनिट्स सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएगें।

Nothing Phone (2a) आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर व फीचर्स

ग्राहकों को स्पेशल बंडल मिलेगा: इसके तहत Nothing #100 Drop Sale में दुनिया के अलग-अलग शहरों में 100 यूनिट्स सेल के लिए उपलब्ध कराएगा। ये यूनिट्स पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जाएगें।

इतना ही नहीं इन यूनिट्स के साथ कंपनी कम्प्लिमेंटरी बंडल भी ऑफर कर रही है, जिसमें यूजर्स को Phone (2a) के साथ-साथ एक बैक केस और अन्य अतिरिक्त एसेसरीज दिए जाएंगे।

Nothing Phone (2a) आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर व फीचर्स

इन शहरों में सबसे पहले मिलेगा फोन: यह स्पेशल फ्लैश सेल 6 मार्च को दुनिया भर के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जाएगा। भारत में इसका स्पेशल फ्लैश सेल दिल्ली के सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल, साकेत डिस्ट्रिक सेंटर, सेक्टर 6, पुष्प विहार में आयोजित होगा। इसके साथ ही हैदराबाद में 7 मार्च को, बेंगलुरू में 8 मार्च को और मुंबई में 9 मार्च को Phone (2a) के 100 यूनिट्स सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

Nothing Phone (2a) के फीचर्स: इसमें 6.7 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7200 Pro चिपसेट शामिल होगा।

इसके साथ 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.5 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा।

जो 50MP का मेन और 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा के साथ आएगा। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन 4,500mAh की बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
nothing phone 2a to launch in india today check price offer and specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X