Home
Mobile

Nothing phone 2a vs Nothing phone 1: नया या पुराना, कौन सा फोन खरीदना होगा बेहतर? यहां जानें सभी डिटेल

Nothing phone 2a ने आखिरकार बाजार में दस्तक दे दी है। नए नथिंग फोन में पिछली nothing phone 1 की तुलना में कुछ अपग्रेड किए गए हैं। फोन 2ए को फेस अनलॉक, IP54 सर्टिफाइड, डुअल-सिम सपोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स से लैस किया गया है।

तो आइए आगे जानते हैं, कि नथिंग फोन 2ए और नथिंग फोन 1 में क्या-कुछ अलग है? क्या नथिंग फोन 2ए को खरीदना एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है? nothing phone 2a और nothing phone 1 में कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के आधार पर आपके लिए कौन फायदे क सौदा साबित हो सकता है। सभी जानकारी आगे बताएंगे।

Nothing phone 2a vs phone 1: नया या पुराना, किसे खरीदना होगा बेहतर

कीमत: नथिंग फोन (2ए) को 23,999 रुपये की शुरूआती कीमत में उपलब्ध कराया गया है। यह दाम इसके 8 जीबी रैम व 128 जीबी मॉडल की है।

वहीं इसके 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 25,999 रुपये और 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Nothing phone 2a vs phone 1: नया या पुराना, किसे खरीदना होगा बेहतर

इसकी सेल 12 मार्च 2024 से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो रही है। वहीं नथिंग फोन (1) को 32,999 रुपये शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया गया था।

डिस्प्ले: डिस्प्ले की बात करें तो नथिंग फोन 2ए में 6.7 इंच (2412×1084 पिक्सल) फुलएचडी+ OLED फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले कंपनी ने दिया है। वहीं हीं नथिंग फोन (1) में 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले विद 120HZ के रिफ्रेश रेट के साथ मिल रहा है।

Nothing phone 2a vs phone 1: नया या पुराना, किसे खरीदना होगा बेहतर

प्रोसेसर: नथिंग के इस फोन को 2.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेसर पर बेस्ड है। बता दें । बता दें,नथिंग फोन (1) में Snapdragon 778G+ 5G चिपसेट दिया गया है।

स्टोरेज: नथिंग फोन (2ए) में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही इस हैंडसेट में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी व 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।

वहीं नथिंग फोन (1) में भी आपको 8GB/128GB, 8GB/256GB और 12GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।

कैमरा: नथिंग फोन (2ए) में अपर्चर एफ/1.88 के साथ 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही अपर्चर एफ/2.2 के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा इसमें शामिल है, जो 30fps पर 4K रिकॉर्डिंग और एक्शन मोड सपोर्ट करता है।

सेल्फी के लिए इसमें अपर्चर एफ2.4 के साथ 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं नथिंग फोन (1) में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया है। जो 50MP का प्राइमरी सेंसर के साथ आता है। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

बैटरी: नथिंग फोन (2ए) में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं नथिंग फोन (1) में 4500mAh की बैटरी मिलेगी।

कनेक्टविटी: नथिंग के इस बजट स्मार्टफोन में आपको कनेक्टविटी के लिए 5जी, डुअल 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

वहीं नथिंग फोन (1) में स्टीरियो स्पीकर्स, ड्यूल-सिम सपोर्ट, NFC, 5G, ब्लूटूथ 5.3 और वाई-फाई 6 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
nothing phone 2a vs nothing phone 1 comparison know price features and specifications in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X