Home
Mobile

Nothing Phone (2a) की नई डिटेल लीक, लॉन्चिंग डेट से लेकर क्या कुछ होगा खास, यहां जानिए

Nothing Phone (2a) : ट्रांसपेरेंट फोन बनाने वाली कंपनी Nothing जल्द ही अपना नया हैंडसेट Nothing Phone (2a) मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। जो कि, ब्रांड का एक बजट स्मार्टफोन होगा। इस फोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2024 यानि कि, (MWC 2024) इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इसके लॉन्च से पहले ही अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिससे इस फोन के कई खास स्पेक्स का खुलासा भी हो गया है। अब इस अपकमिंग फोन को लेकर नई अपडेट सामने आई है, जिसके अनुसार इस फोन को 32मेगापिक्सिल सेल्फी कैमरा और रियर में डुअल कैमरा के साथ लाया जाएगा। तो आइए आपको इस फोन में क्या कुछ खास होगा आगे डिटेल में बताते हैं।

Nothing Phone (2a) की नई डिटेल लीक, क्या कुछ होगा खास, यहां जानिए

Nothing के इस अपकमिंग अफॉर्डेबल फोन नथिंग फोन (2a) के कैमरा के साथ डिस्प्ले की भी जानकारी सामने आई है। लीक्स की मानें तो इसमें 6.7 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो कि OLED पैनल होगा। इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और रिजॉल्यूशन 1080 x 2412 पिक्सल होगा।

वहीं कैमरे की बात करें तो इसे कंपनी डुअल कैमरा से लैस कर सकती है। जिसमें 50 मेगापिक्सल के Samsung S5KGN9 प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें Samsung S5KJN1 का अल्ट्रावाइड लेंस भी शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेंसर दिया जाएगा। इस फोन का कैमरा मॉड्यूल राउंड में हो सकता है, हालांकि सेंसर हॉरिजॉन्टल पोजीशन में दिए जा सकते हैं।

इस फोन के अन्य फीचर की बात करें तो एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, ब्रांड अपने इस डिवाइस को MediaTek Dimensity 7200 SoC चिपसेट के साथ ला सकता है। जिसमें Mali G610 MC4 GPU ग्राफिक्स के लिए दिए जानें की उम्मीद है। इसमें एंड्रॉयड 14 आधारित Nothing OS 2.5 होगा। बता दें, इससे पहले सामने आई रिपोर्ट में बताया गया था कि, इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा, लेकिन अब 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने की जानकारी सामने आई है। वहीं कीमत की बात करें तो एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार भारत में इसकी कीमत 25 से 30,000 रुपये तक के बीच तय की जा सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone (2a) can have a 32MP Sony IMX615 selfie camera and a 50MP Samsung S5KGN9 primary sensor at the rear. Its camera module is going to be round.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X