Nothing Phone (2a) के लॉन्च से पहले प्रोसेसर का खुलासा, जानिए कीमत व फीचर्स
Nothing ने हाल ही में भारत में अपने आगामी स्मार्टफोन Nothing Phone 2a की लॉन्च डेट कंफर्म किया है। हालांकि, कंपनी ने नथिंग फोन 2a के स्पेक्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस हैंडसेट के अब तक कई में डिटेल्स लीक हो चुके हैं।
Nothing Phone 2a स्मार्टफोन की लॉन्चिंग पास आते ही इसके स्पेसिफिकेशन्स से कंपनी धीरे-धीरे पर्दा उठा रही है। अब कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फोन के रैम और प्रोसेसर की जानकारी शेयर की है।

Nothing का यह फोन अगले महीने के पहले हफ्ते में यानी कि, 5 मार्च को भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रहा है। इसके लॉन्च से पहले कंपनी लगातार इसे टीज कर रही है। कंपनी ने अपने इस आगामी फोन को टीज करते हुए, बताया कि, यह अफोर्डेबल फोन Mediatek Dimensity 7200 Pro चिपसेट के साथ आ रहा है, जिसमें 12GB + 8GB रैम सपोर्ट मिलेगा।
हाइपर इंजन 5.2 टेक्नोलॉजी: इश फोन में गेमिंग के दौरान यूजर को स्मूथ और फास्ट फ्रेम रेट मिलेंगे। साथ ही हाइपर इंजन 5.2 टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। इंप्रूव एफिशिएंसी के लिए फ्लैगशिप ग्रेड 4nm प्रोसेस पर बना है।

Nothing Phone 2a संभावित स्पेसिफिकेशन्स : नथिंग के अपकमिंग फोन को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन को 6.7-इंच के OLED डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें रिफ्रेश रेट 120Hz तक होगा।
Nothing Phone 2a स्मार्टफोन में मिलने वाले प्रोसेसर को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन कंपनी ने सभी पर विराम लगाते हुए, कन्फर्म कर दिया है कि इसमें Mediatek Dimensity 7200 Pro चिपसेट दिया जाएगा।

इसके साथ ही इसमें 8GB और 12GB रैम ऑप्शन भी मिलेगा। कंपनी ने इस फोन को टीज करते हुए इसके रैम साइज को भी कंफर्म कर दिया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का हो सकता है। इसके साथ ही फोन में अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सेंसर भी दिए जाने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








