Home
Mobile

Nothing Phone (2a) होगा मेड इन इंडिया, 32MP सेल्फी कैमरा के साथ अगले महीने होने जा रहा लॉन्च

स्मार्टफोन ब्रांड Nothing अपना आगामी हैंडसेट Nothing Phone 2(a) को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। नथिंग फोन (2ए) कंपनी का तीसरा स्मार्टफोन होगा, जिसे मार्केट में पेश किया जाएा।

इसके लॉन्चिंग से ठीक कुछ हफ्ते पहले ही कंपनी के CEO Carl pei ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है। नथिंग के इस स्मार्टफोन को भारत में ही बनाया जाएगा यानी कि, यह फोन 'मेड इन इंडिया' होगा। यह खुद कंपनी के सीईओ ने कंफर्म किया है।

 Nothing Phone (2a) होगा मेड इन इंडिया, सीईओ Carl pei ने किया कंफर्म

आपको बता दें, Apple और Google के बाद यह तीसरी ऐसी कंपनी है जिसने भारत में अपने हैंडसेट बनाने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि, इससे पहले Samsung और चीनी ब्रांड के स्मार्टफोन भारत में बनाए जाते थे। हालांकि, Apple और Google ने भी अपने फो्स को भारत में बनाने शुरू किए हैं।

Nothing Phone 2(a) की लॉन्च डेट: Nothing Phone 2(a) को भारत में अगले के शुरूआती हफ्ते 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। सीईओ कार्ल पेई ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग को आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी का यह फोन किफायती होगा।

 Nothing Phone (2a) होगा मेड इन इंडिया, सीईओ Carl pei ने किया कंफर्म

Nothing Phone (2a) की संभावित कीमत: Nothing Phone (2a) की एंट्री भारत में 360 डॉलर (करीब 29,919 रुपये) तक हो सकती है। हालांकि, इसमें बदलाव भी हो सकते हैं, क्योंकि ये अनुमानित कीमत है।

Nothing Phone (2a) के संभावित स्पेसिफिकेशंस: नथिंग फोन (2a) में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। प्रोसेसर की बता करें इस स्मार्टफोन को मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7200 अल्ट्रा से लैस किया जा सकता है।

 Nothing Phone (2a) होगा मेड इन इंडिया, सीईओ Carl pei ने किया कंफर्म

नथिंग का यह Android 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.5 पर काम कर सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone (2a) के में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

कंपनी इसमें 4,800mAh की बैटरी शामिल कर सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा इसमें Nothing के अन्य दोनों हैंडसेट की तरह इसके बैक में भी ट्रांसपैरेंट पैनल मिलेगा। यह फोन Glyph इंटरफेस को सपोर्ट करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone (2a) will have a 50 MP primary camera and a 50 MP ultrawide camera. This phone is being launched in India on March 5.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X