Home
Mobile

आज दो नए कलर में लॉन्च होगा Nothing Phone (2a), मिलेंगे ये खास फीचर्स, जानें कीमत

Nothing Phone (2a) Yellow And Red Color Variant Price : स्मार्टफोन ब्रांड Nothing ने हाल ही में मिड रेंज सेगमेंट के तहत अपना नया फोन Nothing Phone 2a को ग्लोबली लॉन्च किया था।

जिसे कंपनी ने ब्लैक और व्हाइट दो कलर ऑप्शन में पेश किया था। लेकिन हाल ही में अपने इस फोन को ब्रांड ने ब्लू कलर में भी उपलब्ध कराया है।

आज दो नए कलर में आएगा Nothing Phone (2a), जानें क्या कुछ होगा खास

अब कंपनी अपने इस डिवाइस को Red और Yellow दो नए कलर में लाने जा रही है। जिसका हिंट खुद कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पूर्व में ट्विटर पर दिया है। ये दोनों कलर ऑप्शन आज यानी 29 मई को लॉन्च किए जा सकते हैं। तो आइए आपको आगे इनकी खासियतों से लेकर कीमत व उपलब्धता के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

दरअसल Nothing ने X पूर्व में ट्विटर पर 28 मई को ब्लू, रेड और येलो कलर में एक इमेज शेयर करते हुए, लिखा है कि, कल कुछ स्पेशल आने वाला है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, आज कंपनी अपने फोन (2a) को नए कलर ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इस पोस्ट में ऑफिशियली पुष्टि नहीं की गई है।

Nothing Phone (2a) के स्पेसिफिकेशन्स - इस फोन में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन में 30Hz से 120Hz तक का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट फीचर मिलता है। इसके साथ ही यह फोन फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन और 1300 निट्स ब्राइटनेस से लैस है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7200 Pro SoC चिपसेट के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali G610 GPU मिल रहा है। यह फोन Android 14 पर बेस्ट NothingOS पर संचालित होगा है। इसके साथ ही कंपनी ने फोन में तीन एंड्रॉयड वर्ज़न और चार साल सिक्योरिटी पैच अपडेट देने का वादा किया है।

आज दो नए कलर में आएगा Nothing Phone (2a), जानें क्या कुछ होगा खास

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 50MP के Samsung ISOCELL S5KG9 सेंसर के मेन कैमरा से लैस है। इसके साथ ही इसमें OIS और EIS का भी यूजर को सपोर्ट मिल रहा है। सेल्फी के लिए यूजर को 32MP का Sony IMX615 कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने देने के लिए कंपनी ने इस फोन में 5000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 45W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

वहीं कीमत की बात करें तो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज को 25,999 रुपये और इसके तीसरा वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फिलहाल नए कलर वेरिएंट के कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone 2a Yellow And Red color Variant launch may 29 know price features Availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X