Home
Mobile

Nothing Phone 3 पर मिल रहा भारी डिस्काउंट! क्या इसे खरीदना होगा सही ऑप्शन?

पिछले कुछ सालों में टेक जगत में Nothing ने अपनी अलग पहचान बनाई है। ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन, यूनिक Glyph इंटरफ़ेस और प्रीमियम फील के साथ कंपनी ने युवाओं को खासा आकर्षित किया। अब बात करें Nothing Phone 3 की, तो यह कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसने लॉन्च के समय खुद को फ्लैगशिप रेंज में खड़ा कर दिया था। भारत में इसका दाम करीब 80,000 रुपये रखा गया था, जिससे यह सीधे तौर पर iPhone और Samsung Galaxy S सीरीज जैसे हाई-एंड स्मार्टफोन्स को चुनौती देता नजर आया।

अब इस फोन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। Amazon पर Nothing Phone 3 भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हो गया है। सवाल यह है कि क्या आपको यह ऑफर लेना चाहिए या फिर यह एक रिस्की डील साबित हो सकती है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है।

Nothing Phone 3 पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!

Nothing Phone 3 का प्राइस कट

Amazon पर Nothing Phone 3 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट केवल ₹44,850 में उपलब्ध है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यही वेरिएंट लॉन्च के समय ₹79,999 का था। यानी लगभग आधी कीमत में फोन मिल रहा है।

इसके अलावा, अगर ग्राहक Amazon ICICI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें करीब 1,345 रुपये का एक्स्ट्रा Amazon Pay कैशबैक भी मिलेगा। मतलब कुल डिस्काउंट और भी आकर्षक हो जाएगा। अच्छी बात यह है कि फोन दोनों कलर ऑप्शन्स - ब्लैक और व्हाइट - में डिस्काउंटेड प्राइस पर मिल रहा है।

Nothing Phone 3 के फीचर्स

Nothing Phone 3 में आपको एक 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है। इतनी ब्राइटनेस आमतौर पर फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में देखने को मिलती है।

फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और Adreno 825 GPU दिया गया है। इसके साथ Nothing OS 3.5 स्किन और Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम है। कंपनी ने वादा किया है कि इस फोन को 5 बड़े Android अपग्रेड्स मिलेंगे, जो इसे लॉन्ग-टर्म इस्तेमाल के लिए एक मजबूत विकल्प बनाते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है।

फ्रंट पर भी कंपनी ने 50MP सेल्फी कैमरा दिया है। यह सेटअप कंटेंट क्रिएटर्स और फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए काफी दमदार है। बैटरी के मामले में फोन 5500mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

क्या खरीदना सही रहेगा?

ऑफर सुनने में बेहद आकर्षक लगता है। आखिर कौन नहीं चाहेगा कि ₹80,000 वाला फ्लैगशिप फोन लगभग आधी कीमत में मिले? लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि Amazon पर यह फोन ऑफिशियल सेलर से उपलब्ध नहीं है। इसका मतलब है कि अगर आपको वारंटी, रिप्लेसमेंट या किसी तरह की आफ्टर-सेल्स सर्विस की जरूरत पड़ी तो मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। अनऑफिशियल सेलर से इतना महंगा प्रोडक्ट लेना हमेशा रिस्क से भरा होता है।

अगर आप एक ऐसे यूज़र हैं जिसे नया Nothing Phone 3 ट्राई करना है, कीमत की बचत करनी है और रिस्क लेने में कोई दिक्कत नहीं है, तो यह डील आपके लिए शानदार हो सकती है। लेकिन अगर आप भरोसेमंद आफ्टर-सेल्स सर्विस चाहते हैं और रिस्क से दूर रहना पसंद करते हैं, तो बेहतर यही होगा कि आप फोन को केवल आधिकारिक चैनल से ही खरीदें।

Nothing Phone 3 एक पावरफुल फ्लैगशिप फोन है जिसमें यूनिक डिज़ाइन, दमदार कैमरा और लॉन्ग-टर्म सॉफ़्टवेयर सपोर्ट मौजूद है। Amazon पर चल रहा यह डिस्काउंट ऑफर फोन को बेहद किफायती बना देता है, लेकिन खरीदने से पहले यह ध्यान रखें कि यह ऑफिशियल सेल नहीं है। इसलिए, यह डील उन लोगों के लिए है जो रिस्क उठाकर प्रीमियम अनुभव चाहते हैं, लेकिन यदि आप सुरक्षित विकल्प चाहते हैं, तो थोड़ा इंतजार करना और ऑफिशियल सेल का इंतजार करना ही बेहतर रहेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone 3 Gets Massive Price Cut on Amazon: Check New Price, Specs & Offer Details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X