Home
Mobile

Nothing Phone 3 की भारत में लॉन्च डेट, कीमत, लीक्स और स्पेसिफिकेशन, यहां देखें पूरी डिटेल

टेक कंपनी Nothing जल्द ही अपना मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Nothing Phone 3 लॉन्च करने की तैयारियों में है। हाल ही में सामने आई एक लीक जानकारी ने प्रदर्शन बेंचमार्क का खुलासा करते हुए इसके लवर्स के बीच और उत्सुकता बढ़ा दिया है।

गीकबेंच लिस्टिंग ने नथिंग फोन 3 के स्पेसिफिकेशंस और प्रदर्शन से जुड़ी खास जानकारी सामने आई है। पहले 2025 के लिए के लिए टाला गया यह फोन अब उम्मीद से पहले लॉन्च होने की ओर बढ़ रहा है, जिसमें AI फैसलिटी पर खास फोकस किया है।

Nothing Phone 3 की भारत में लॉन्च डेट, कीमत, लीक्स और स्पेसिफिकेशन

गीकबेंच स्कोर से संकेच मिलता है कि नथिंग फोन 3 एक मिड-रेंज डिवाइस हो सकता है। इसमें स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट मिलने की संभावना है, जो नथिंग फोन 2 के स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 की तुलना में डाउनग्रेड होगा। हालांकि, यह संभावना है कि फोन एडवांस प्रोसेसर के साथ कई वेरिएंट में उपलब्ध हो सकता है।

गीकबेंच स्कोर के अनुसार नथिंग फोन 3 ने सिंगल-कोर में 1149 और मल्टी-कोर में 2813 अंक हासिल किए हैं। इसका 8-कोर प्रोसेसर कुशल प्रदर्शन पर क्रेंदित है, जिसमें 2.5Hz प्राइम कोर, 2.4GHz पर तीन प्रदर्शन कोर और 1.8GHz पर चार दक्षता कोर हैं। फोन में 128GB तक रैम और 512GB तक की स्टोरेज हो सकती है। लीक के अनुसार इसे बार इस फोन दो वेरिएंट Nothing Phone 3 (6.5-इंच डिस्प्ले) और Phone 3 Pro को 6.7 इंच डिस्प्ले में लॉन्च किया जाएगा।

Nothing Phone 3 लीक

नथिंग फोन 3 में कैमरा, बैटरी और यूजर इंटरफेस सहित कई AI फैसलिटी के साथ एडवांस एक्सपीरियंस मिल सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित नथिंग ओएस 3.0 के साथ लॉन्च हो सकता है, जो इसे और भी आकर्षित बनाता है।

Nothing Phone 3 की संभावित कीमत

भारत में नथिंग के इस लेटेस्ट फोन की कीमत लगभग 50,000 रुपये और अमेरिका में 600 डॉलर तय की जा सकती है। जबकि प्रो मॉडल प्रीमियम फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के कारण इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। हालांकि, सटीक जानकारी के लिए आपको इसके ऑफिशियली लॉन्च का इंतजार करना होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone 3 India Launch, What to Expect and Key Features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X