Home
Mobile

Nothing Phone 3 के डिजाइन और फीचर्स में दिखेगा बड़ा बदलाव; जानें कब होगा लॉन्च

Nothing Phone 3 Launch Date: ब्रिटेन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nothing अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone 3 को जल्द ही लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि यह Nothing Phone 2 का सक्सेसर होगा, लेकिन इस बार कंपनी कुछ बड़ा और अलग करने की तैयारी में है। कंपनी के सीईओ Carl Pei का कहना है कि Phone 3 ब्रांड का पहला ट्रू फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा।

यहां हम जानेंगे कि ये फोन किस तरह से पुराने डिवाइस से अलग है और इसमें क्या कुछ खास मिलता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nothing Phone 3 का कैसा होगा लुक?

लॉन्च डेट और लाइव स्ट्रीम डिटेल्स

Nothing Phone 3 को 1 जुलाई 2025 को ग्लोबल पर लॉन्च किया जाएगा। भारतीय समय अनुसार इसका लाइव इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होगा। कंपनी इस इवेंट का प्रसारण अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर करेगी, जिसमें साथ ही Nothing Headphone 1 नामक पहला ओवर-ईयर हेडसेट भी पेश किया जाएगा।

डिजाइन में होगा बड़ा बदलाव

Nothing की पहचान उसके ट्रांसपेरेंट डिजाइन और Glyph LED इंटरफेस रही है, लेकिन Phone 3 में इस पहचान से ब्रेक लेने की तैयारी है। हाल ही में जारी किए गए टीजर में फोन का बैक पैनल कुछ हद तक दिखाया गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इस बार मिनिमलिस्ट इंडस्ट्रियल लुक को अपना सकती है।

खबरों की मानें तो Glyph लाइट्स को हटाकर अब कंपनी कस्टमाइजेबल डॉट-मैट्रिक्स डिस्प्ले ला सकती है, जो यूजर्स को नोटिफिकेशन और अलर्ट्स दिखाने का एक नया तरीका देगा। यह Nothing के डिज़ाइन लैंग्वेज में एक बड़ा और साहसिक बदलाव होगा।

कैमरा फीचर्स

Nothing Phone 3 में कैमरा सेक्शन को और अपग्रेड किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होगा, जो बेहतर जूम क्वालिटी देगा।

फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा होने की संभावना है, जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देगा।

परफॉर्मेंस और स्टोरेज वेरिएंट

Phone 3 को ट्रू फ्लैगशिप कहा जा रहा है, इसका मतलब है कि इसमें टॉप-लेवल प्रोसेसर और फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। हालांकि कंपनी ने ऑफिशियली हार्डवेयर डिटेल्स शेयर नहीं की हैं, लेकिन उम्मीद है कि इसमें फ्लैगशिप Snapdragon प्रोसेसर, LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज जैसे हाई-एंड स्पेसिफिकेशन हो सकते हैं।

कितनी होगी कीमत?

यह फोन दो वेरिएंट में आ सकता है। इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 डॉलर यानी लगभग 68,320 रुपये है।

16GB RAM + 512GB स्टोरेजस्टोरेज वेरिएंट की कीमत 899 डॉलर यानी लगभग 76,865 रुपये है।
यह कीमत Nothing Phone 2 की तुलना में लगभग 100 डॉलर ज्यादा है, जो इस बात की पुष्टि करता है कि ये प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट कर रहा है।

Nothing Phone 3 केवल एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि ब्रांड के लिए एक नई शुरुआत हो सकती है। डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस और प्राइसिंग तक हर चीज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। ट्रांसपेरेंट बॉडी और Glyph इंटरफेस को छोड़ना एक रिस्क जरूर है, लेकिन अगर कंपनी नए डॉट-मैट्रिक्स डिस्प्ले और फ्लैगशिप फीचर्स के साथ यूजर्स को इम्प्रेस करने में सफल रही, तो यह फोन मार्केट में नई ट्रेंड सेट कर सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone 3 launch date design features and specifications details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X