आज लॉन्च होगा Nothing Phone 3; लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर कीमत और फीचर्स तक; जानें सारी डिटेल
Nothing Phone 3 Launch: Nothing ने आखिरकार अपने अब तक के सबसे दमदार स्मार्टफोन Nothing Phone 3 के ग्लोबल और भारतीय बाजार में लॉन्च की तारीख तय कर दी है। यह स्मार्टफोन 1 जुलाई 2025 यानी आज लॉन्च हो रहा है और इसे ब्रांड का पहला असली फ्लैगशिप फोन बताया जा रहा है। इस लॉन्च इवेंट लंदन में किया जा रहा है। हालांकि जो लोग इसे लाइव नहीं देख पाएंगे, उनके लिए कंपनी ने लाइव स्ट्रीमिंग का इंतजाम भी किया है।
यहां हम जानेंगे आप लाइव इवेंट कैसे देख सकते हैं, साथ ही हम ये भी जानेंगे इसमे क्या खास फीचर्स मिल सकते हैं और इसकी कीमत कितनी हो सकती है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

भारत में कैसे देखें Nothing Phone 3 लॉन्च इवेंट लाइव?
Nothing Phone 3 का लॉन्च इवेंट, जिसका नाम 'Nothing Event: Come To Play' रखा गया है, 1 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे (6:00 PM BST) शुरू होगा। इसे आप Nothing के ऑफिशियल लॉन्च YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं।
कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
माडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Nothing Phone 3 की कीमत लगभग 800 पाउंड हो सकती है, यानी ये डिवाइस लगभग 90,000 रुपये की कीमत में आ सकता है। अगर भारत में भी यही प्राइस रेंज रहती है तो यह फोन सीधे तौर पर फ्लैगशिप सेगमेंट के दिग्गजों जैसे iPhone 16 बेस मॉडल और अन्य प्रीमियम एंड्रॉइड डिवाइसेज को टक्कर देगा।
मिलेंगे खास फीचर्स
अब इसके संभावित फीचर्स की बात करते हैं । Nothing Phone 3 में आपको 6.7-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी इसे Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ लाने की तैयारी में है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।
ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप, जो हर प्रकार की फोटोग्राफी में बेहतरीन प्रदर्शन करेगा।
इस फोन में आपको 5150mAh की बैटरी मिलेगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
किन डिवाइस को मिलेगी टक्कर?
अगर Nothing Phone 3 की कीमत वाकई में 90,000 रुपये के आसपास होती है, तो यह स्मार्टफोन सीधे तौर पर iPhone 16, Samsung Galaxy S25 और OnePlus 13 जैसे फ्लैगशिप डिवाइसेज़ के साथ मुकाबला करेगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या Nothing अपने मिड-सेगमेंट की सफलता को फ्लैगशिप कैटेगरी में भी दोहरा पाता है या नहीं।
अगर आप एक प्रीमियम डिजाइन, क्लीन सॉफ्टवेयर और दमदार परफॉर्मेंस वाला फोन खरीदना चाह रहे हैं, तो Nothing Phone 3 आपके लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








