Nothing Phone 3 नए डिजाइन और पावरफुल फीचर्स के साथ मार्केट में लेगा एंट्री; यहां चेक करें खूबियां
Nothing Phone 3 launch: Nothing कंपनी का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Nothing Phone 3, 1 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी के CEO कार्ल पेई ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि यह अब तक का सबसे एडवांस्ड डिवाइस होगा। इस बार कंपनी ने अपने डिज़ाइन में बड़ा बदलाव करते हुए Glyph लाइटिंग सिस्टम को हटा दिया है, जो Nothing ब्रांड की एक खास पहचान बन चुकी थी। हाल ही में इस फोन का फर्स्ट लुक भी सामने आया है, जिसमें इसके डिजाइन और कैमरा सेटअप की झलक मिलती है।

Nothing Phone 3 का पहला लुक
टिप्स्टर Max Jambor ने हाल ही में Nothing Phone 3 की एक रेंडर इमेज X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की है। फोन की बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जिसका डिज़ाइन काफी हद तक Phone 3a सीरीज जैसा नजर आता है। इस बार कंपनी ने पारदर्शी (transparent) बैक पैनल बरकरार रखा है, लेकिन Glyph लाइटिंग को हटा दिया गया है।
डिवाइस के एक साइड में पावर बटन और दूसरी तरफ वॉल्यूम रॉकर के साथ iPhone की तरह एक एक्शन बटन भी देखा गया है। यह नया बदलाव यूज़र्स को अतिरिक्त शॉर्टकट्स और कस्टम कंट्रोल्स का विकल्प दे सकता है।
Nothing Phone 3 के स्पेसिफिकेशन्स
Nothing Phone 3 को लेकर अब तक जो जानकारियां सामने आई हैं, उनके अनुसार फोन में ये फीचर्स होंगे।
- इस फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है।
- डिवाइस में 12GB RAM तक और 512GB इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
- बैटरी की बात करें तो 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
- इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा दी जाएगी।
- इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP टेलीफोटो या डेप्थ सेंसर मिल सकता है।
- फोन में 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है।
- यह कैमरा कॉन्फिगरेशन फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग को नई ऊंचाई दे सकता है।
Nothing Phone 3 की कीमत
Nothing Phone 3 की भारत में कीमत 90000 रुपये के आस पास हो सकती है। कंपनी इस फोन को प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च करने जा रही है, जहां इसका मुकाबला Samsung Galaxy S सीरीज, OnePlus 12 और iPhone 15 जैसे डिवाइसेज से हो सकता है।
Nothing Phone 3 ना केवल अपने हार्डवेयर में दमदार होने वाला है, बल्कि इसका नया डिजाइन और Glyph लाइटिंग को हटाने का साहसी फैसला इसे पूरी तरह से नया रूप देता है। अगर आप एक इनोवेटिव, पावरफुल और प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Nothing Phone 3 एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








