Home
Mobile

Nothing Phone (3) का बदल जाएगा पूरा लुक, रियर पैनल से कैमरा सेटअप तक; सब कुछ होगा अपग्रेड

Nothing Phone (3) Camera: लंबे समय से चर्चा में रहा Nothing Phone (3) जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। जहां एक तरह कंपनी इसे अपने फ्लैगशिप डिवाइस के तौर पर पेश करने की तैयारी में है। वहीं दूसरी तरफ ऐसी जानकारी सामने आई है कि ये फोन नए डिजाइन और कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा।

हाल ही में फोन के लीक रेंडर के अनुसार Nothing Phone (3) एक ट्रांसपेरेंट बैक पैनल के साथ आएगा, जो Nothing सीरीज की पहचान रही है। आइए जानते हैं कि इस फोन में क्या कुछ खास मिलता है।

कैसा होगा Nothing Phone (3) का कैमरा मॉड्यूल?

Nothing Phone (3) का कैमरा मॉड्यूल

लीक रेंडर में पता चला है कि इसमें एक अलग तरह का कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें दो कैमरे वर्टिकल एलाइन्मेंट में होंगे और एक ओवल शेप लेंस उनके बगल में दिया जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि ओवल लेंस एक पेरिस्कोप कैमरा हो सकता है, जो 50MP LYT600 सेंसर होगा। यही पेरिस्कोप लेंस Nothing Phone (3a) Pro में देखा गया था।

हालांकि, इस बार कैमरा मॉड्यूल उतना बाहर नहीं निकला हुआ है, जितना Nothing Phone (3a) Pro में था। फोन की ऊपरी आधी बॉडी में छोटे-छोटे स्क्रूज देखे जा सकते हैं, जो Nothing की खास डिजाइन लैंग्वेज को दर्शाते हैं।

नीचे की तरफ एक लाल रंग की छोटी सी स्क्वायर शेप और तीन स्ट्राइप्स नजर आएंगी, जो इसे यूनिक लुक देती हैं। हालांकि, इस बार Glyph लाइट्स नहीं दिखाई दे रही हैं, जो Nothing ब्रांड की एक खास पहचान रही है। फोन में वॉल्यूम बटन, पावर बटन और एक नया बटन Essential Key भी दिखाई दे रहा है, जो स्क्रीन कंटेंट के आधार पर स्मार्ट फंक्शन ऑफर करता है।

क्या यह होगा फाइनल डिजाइन?

हालांकि लीक को काफी भरोसेमंद बताया जा रहा है, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि Nothing ने खुद एक वीडियो में इस तरह के डिजाइन का प्रोटोटाइप पहले ही दिखाया था।

Nothing ने 24 फरवरी को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कई प्रोटोटाइप डिजाइन्स दिखाए गए थे। उनमें से एक डिजाइन इस लीक रेंडर से काफी मेल खाता है, जिसमें वही कैमरा सेटअप, लाल स्क्वायर एलिमेंट और Glyph लाइट्स का अभाव है।

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह लीक शायद एक पुराना प्रोटोटाइप हो और जरूरी नहीं कि यह Phone (3) का फाइनल डिजाइन हो।

कैसा होगा Nothing Phone (3) का कैमरा मॉड्यूल?

Nothing Phone (3) में क्या खास?

यह फोन Glyph इंटरफेस के बिना आएगा और उसकी जगह डॉट-मैट्रिक्स डिज़ाइन दिया जाएगा।
यह फोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा, जिसे भारत में Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा।

कीमत की बात करें तो, इसकी शुरुआती कीमत 799 डॉलर यानी लगभग 68,300 रुपये बताई जा रही है, जबकि 512GB वैरिएंट की कीमत 899 डॉलर यानी लगभग 76,900 रुपये हो सकती है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Gen 3 या Snapdragon 8s Gen 3 जैसे प्रीमियम चिपसेट मिल सकते हैं।

Nothing के हेडफोन भी होंगे लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात भी सामने आई है कि 1 जुलाई को Nothing सिर्फ Phone (3) ही नहीं, बल्कि एक नई ऑडियो कैटेगरी में भी एंट्री करेगा। कंपनी उसी दिन अपने पहले ओवर-ईयर हेडफोन Headphone (1) भी लॉन्च करने जा रही है।

Nothing Phone (3) का यह डिजाइन लीक भले ही पूरी तरह से सही न हो, लेकिन इससे यह जरूर है कि कंपनी इस बार कुछ नया और प्रीमियम पेश करने जा रही है। 1 जुलाई को लॉन्च होने वाले इस फोन से जुड़े और भी अपडेट्स जल्द सामने आ सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone 3 launch date rear camera module and design
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X