Home
Mobile

Nothing का नया फोन इस दिन लेगा मार्केट में एंट्री; जानिए क्या है कंपनी की तैयारी

Nothing Phone (3) Launch: पिछले कुछ दिनों से Nothing अपने अपकमिंग फोन Nothing Phone (3) के कारण काफी चर्चा में है। अब फोन के लॉन्च को लेकर भी एक अहम जानकारी सामने आई है। Nothing के नए फोन की लॉन्च डेट ऑफिशियली 1 जुलाई तय की गई है।

ऐसे में लंबे समय से Nothing Phone (2) के सक्सेसर का इंतजार कर रहे लोग इससे बहुत खुश होंगे। बता दें कि कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। सबसे खास बात ये है कि ये पिछले मॉडल की तरह एक मिड रेंज फोन न होकर फ्लैगशिप डिवाइस होगा, जिसमें कई अहम बदलाव किए जाएंगे। आइए फोन के बारे में जरूरी बातें जानते हैं।

कब लॉन्च होगा Nothing Phone (3)?

Nothing Phone (3) की लॉन्च डिटेल

Nothing Phone (3) 1 जुलाई को 18:00 BST पर लॉन्च हो रहा है, जो भारतीय समय के हिसाब से 10:30 PM IST होगा।

फ्लिपकार्ट और ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर Nothing ने फोन (3) लॉन्च के लिए डेडिकेटेड पेज बनाए हैं।

हालांकि लॉन्च डेट के अलावा, Nothing ने फोन (3) के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं बताया है। लेकिन उम्मीद है कि लॉन्च से पहले कंपनी नए अपडेट साझा कर सकती है।

ये नया डिवाइस Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro के बाद यह सीरीज का तीसरा फोन होगा। इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा और फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा।

Nothing Phone (3) में क्या खास?

जैसा कि हम बता चुके हैं कि Nothing ने अपने आने वाले फोन के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन इसने आइकॉनिक ग्लिफ इंटरफेस डिजाइन को हटाने का सुझाव दिया है। कहा जाता है कि इसे डॉट-मैट्रिक्स डिजाइन से बदला जाएगा।

ग्लिफ इंटरफेस Nothing फोन के लिए एक बेहतरीन फीचर रहा है, जो न केवल इसे दूसरे डिवाइस से अलग बनाता है, बल्कि कस्टमाइजेशन की भी सुविधा देता है।

फोन के प्राइस के बारे में बताते हुए कंपनी के सीईओ कार्ल पेई ने कहा है कि Nothing Phone (3) की कीमत GBP 800 (लगभग 92,500 रुपये) होगी। यानी ये अब तक का सबसे महंगा Nothing फोन बन जाएगा, जिसके बाद यह बाजार में प्रीमियम फ्लैगशिप फोन में भी शामिल हो जाएगा।

अन्य देशों में क्या हो सकती है कीमत

Nothing Phone (3) की कीमत यूएस में 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 799 डॉलर (लगभग 68,300 रुपये) और 16GB + 512GB वेरिएंट के लिए 899 डॉलर (लगभग 76,900 रुपये) हो सकती है।

ये हैंडसेट भी Phone (2) की तरह ही दो कलर ऑप्शन यानी काले और सफेद रंग में लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी की मानें तो यह एक फ्लैगशिप फोन होने वाला है, इसलिए उम्मीद है कि Phone (3) स्नैपड्रैगन 8-सीरीज चिपसेट के साथ आ सकता है। इस फोन के बारे में कोई भी और जानकारी मिलने पर हम आपको अपडेट करते रहेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone (3) launch date reveal features Price and specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X