Home
Mobile

Nothing Phone 3 का लंबा इंतजार होगा खत्म; जानिए कब मार्केट में एंट्री लेगा नया फोन

Nothing Phone 3 Launch Date: हाल ही में नथिंग ने अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone 3a और 3a Pro को लॉन्च किया है। अब कंपनी इस सीरीज के नए फोन यानी Nothing Phone 3 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि कंपनी ने इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन नई लीक से पता चला है कि Nothing Phone 3 ज्यादा पावरफुल AI सुविधाओं और एक एडवांस कैमरा सिस्टम के साथ आ सकता है।

बता दें कि इस फोन को लेकर बहुत सी जानकारी ऑनलाइन सामने आ गई है। आइए इस डिवाइस की संभावित कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nothing Phone 3 जल्द होगा लॉन्च

कब लॉन्च होगा फोन?

अगर कंपनी के पैटर्न को देखें तो कंपनी ने जुलाई 2022 में नथिंग फोन 1 और जुलाई 2023 में नथिंग फोन 2 को लॉन्च किया था। इस पैटर्न को ध्यान में रखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि Nothing Phone 3 को जुलाई 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि अभी इसकी डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

नथिंग फोन 3 की कीमत भारत में 45,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच हो सकती है। इसकी तुलना वनप्लस, सैमसंग और iQOO के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ की जा सकती है।

नथिंग फोन 3 के फीचर्स

  • अपने पुराने पैटर्न को फॉलो करते हुए नथिंग फोन 3 ट्रांसपेरेंट बैक लुक के साथ आएगा। हालांकि, इसमें कई नई फंक्शनालिटी मिलने की बात कही जा रही है।
  • नथिंग फोन 3 में 120Hz वैरिएबल रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.77-इंच 1.5K AMOLED LTPO डिस्प्ले मिल सकता है।
  • प्रोसेसर की बात करें तो इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिल सकता है, जिसे 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।
  • बैटरी की बात करें तो इस फोन में 50W फास्ट चार्जिंग और 20W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,300mAh की बैटरी मिल सकती है। यह डिवाइस Android 15-आधारित नथिंग OS 3.5 पर चल सकता है, जिसमें कंपनी चार साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी पैच के साथ आ सकता है।
  • रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि इसमें ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है।
  • फोन के आगे की तरफ डिवाइस में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ 50MP का सेल्फी शूटर हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X