Home
Mobile

कब लॉन्च होगा Nothing Phone (3); टाइमलाइन से लेकर स्पेक्स तक सारी डिटेल

Nothing Phone 3 Launch Timeline: Nothing Phone 3 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि यह फोन कब लॉन्च होगा। बता दें कि इस साल अब तक नथिंग ने दो फोन लॉन्च किए हैं, जिसमें नथिंग फोन (3a) और (3a) प्रो शामिल हैं। इसके साथ ही 28 अप्रैल को CMF फोन 2 प्रो पेश करने की तैयारी कर रहा है।

इतना ही नहीं, ब्रांड के पास अभी भी फ्लैगशिप, नथिंग फोन (3) है, जिसे इस साल लॉन्च किया जाना है। अब, X पर लेटेस्ट AMA सेशन में नथिंग के सीईओ कार्ल पेई ने फोन की लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि की। आइए इसके बारे में जानते हैं।

कब लॉन्च होगा Nothing Phone (3)

नथिंग फोन (3) लॉन्च टाइमलाइन

नथिंग फोन (3) के लॉन्च टाइमलाइन के बारे में बताते हुए कार्ल पेई ने बताया कि यह Q3 2025 में लॉन्च किया जाएगा। इसका मतलब है कि नथिंग फोन (3) जुलाई और सितंबर के बीच लॉन्च किया जाएगा।

याद दिला दें कि नथिंग फोन (2) 2023 में 11 जुलाई को लॉन्च हुआ था। यह संभव है कि उसी समय अवधि के दौरान किया जा सकता है।

Phone (3) लॉन्च टाइमलाइन के अलावा कार्ल पेई ने यह भी संकेत दिया कि Essential Space, जिसे Nothing Phone (3a) सीरीज के साथ पेश किया गया था।

कार्ल ने बताया कि किसी फोन के प्रोडक्शन को पूरा होने का समय इस बात पर निर्भर करता है कि प्रोडक्ट कितना नया या अलग है। ऐसे में इसमें 9 महीने से लेकर 18 महीने तक का समय लगेगा।

Nothing Phone (3) में अब तक क्या?

हालांकि अब तक कंपनी ने हार्डवेयर डिटेल को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कार्ल पेई के लीक हुए ईमेल में पता चला है कि फोन (3) 'यूजर इंटरफेस में बेहतरीन इनोवेशन देखने को मिल सकता है।

जून 2024 में कार्ल पेई ने AI प्लेटफॉर्म को टीज किया और डिजाइन और विचारों का खुलासा किया, जो काम में हैं। यह पुष्टि की गई है कि AI को सीधे OS में इंटीग्रेट किया जाएगा। Nothing Phone (3a) सीरीज ने Essential Space पेश किया, जो एक AI-ऑपरेटिंग हब है।

ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि नथिंग फोन (3) स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर या स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट हो सकता है। याद दिला दें कि नथिंग फोन (2) को भारत में 44,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone 3 launch time specifications features details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X