Home
Mobile

Nothing Phone (3) स्मार्टफोन के लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा, यहां जानें सबकुछ

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Nothing जल्द ही अपना नया हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारियों में है। जिसे बाजार में Nothing Phone (3) के नाम से पेश किया जाएगा। वैसे तो अभी कंपनी ने अपने इस आगामी फोन के लॉन्चिंग या स्पेक्स का खुलासा नहीं किया है।

लेकिन सामने आई रिपोर्ट्स में इस आगामी फोन के लॉन्चिंग टाइम लाइन और स्पेक्स की डिटेल्स सामने आई हैं। आइए आपको आगे इस फोन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Nothing Phone (3)  स्मार्टफोन के लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा, यहां जानें

Nothing Phone (3) लॉन्चिंग टाइम लाइन- हाल ही सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो A015 मॉडल नंबर के साथ Tetris कोडनेम वाले एक नए Nothing स्मार्टफोन को देखा गया है। जिसे Nothing Phone (3) माना जा रहा है।

सामने आई नई रिपोर्ट्स में की मानें तो Nothing Phone (3) की एंट्री 2024 की दूसरी तिमाही यानी कि, जुलाई में होने जा रही है। हालांकि, इससे पहले भी सामने आई रिपोर्ट्स में इस फोन को जुलाई में लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है।

Nothing Phone (3)  स्मार्टफोन के लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा, यहां जानें

Nothing Phone (3) कीमत- नथिंग फोन (3) की भारत में कीमत की बात करें तो यह करीब 40,000 रुपये से लेकर 45,000 रुपये तक के बीच पेश किया जा सकता है। कंपनी फिलहाल 20 हजार से लेकर 40 हजार रुपये के बजट वाले यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करने का प्लान बना रही है। यही कारण है कि, Nothing अभी प्रीमियम फोन की ओर रुख नहीं कर रहा है।

Nothing Phone (3) संभावित स्पेक्स- नथिंग के अपकमिंग फोन में यूजर्स को फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिए जानें की उम्मीद है। प्रोसेसर की खूबियों की बात की जाए तो इसमें ऑन-डिवाइस इमेज जेनरेशन जैसे फंक्शन के लिए क्वालकॉम AI इंजन शामिल किए गए हैं।

Nothing Phone (3)  स्मार्टफोन के लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा, यहां जानें

प्रोसेसर के साथ ही कंपनी इस फोन की बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग फीचर्स में भी बदलाव कर सकती है। इस फोन की अधिकतम क्लॉक स्पीड 3GHz है। इसे AnTuTu पर 1.5 मिलियन पॉइंट प्राप्त हुए हैं।

गौरतलब है कि, Nothing Phone (2) में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट और Nothing Phone (1) में Qualcomm Snapdragon 778G+ चिपसेट दिया जाएगा। आपको बता दें, नथिंग ने अपना पहला फोन नथिंग फोन (1) को 21 जुलाई 2022 में पेश किया था।

जिसके ट्रांसपेरेंट डिजाइन और मिड-बजट सेगमेंट कीमत ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। इसकी सफलता के बाद, नथिंग ने अपना दूसरा स्मार्टफोन 23 जुलाई 2023 नथिंग फोन (2) को भी पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया।

वहीं हाल ही में कंपनी ने मिड-रेंज बजट सेगमेंट के ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए नया स्मार्टफोन नथिंग फोन (2a) को लॉन्च किया है। जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone 3 launch timeline and price in India leaked know features specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X