Nothing Phone 3 की लॉन्च टाइमलाइन हुई लीक, यहां जानें सबकुछ
Nothing Phone (3) Launch Date: स्मार्टफोन मेकर ब्रांड Nothing जल्द ही अपना नया हैंडसेट Nothing Phone (3) को लॉन्च करने जा रहा है। जिसकी तैयारियों में कंपनी जुटी हुई है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल अपने इस अपकमिंग फोन के लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन एक लीक में इस फोन की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा हो गया है। इसके साथ ही इस आगामी फोन के अब तक कई डिटेल्स भी सामने आ चुके हैं। तो चलिए आपको नथिंग फोन 3 की लॉन्चिंग से लेकर इसकी कीमत और खासियत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Nothing Phone (3) लॉनिचंग टाइम लाइन
टिप्सटर @saaaanjjjuuu ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) पर Nothing Phone (3) और Nothing Phone 2a स्मार्टफोन को लेकर खास जानकारी शेयर की है। लीक्स की मानें, तो Nothing का नेक्स्ट जनरेशन फोन 2024 के सेकेंड हाफ में लॉन्च किया जाएगा। टिप्सटर के अनुसार इस फोन को जुलाई 2024 तक मार्केट में लाया जा सकता है।
Nothing Phone (3) के संभावित स्पेक्स
एक लीक्स के अनुसार, Nothing Phone (3) में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। इसके साथ ही इसमें फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा दिया जानें की उम्मीद है।
Nothing Phone (2) के स्पेक्स
नथिंग फोन में 6.7-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके फ्रंट और रीयर में गोरिल्ला ग्लास कंपनी ने दिया है, जो स्क्रैच रेसिस्टेंस से भी लैस है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट मिल रहा है। जो 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड है और नथिंग ओएस 2.0 आउट ऑफ बॉक्स काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 32MP Sony IMX615 फ्रंट कैमरा और 50MP Sony IMX890 + 50MP Samsung JN1 रियर कैमरा दिया गया है। इसके कैमरे से यूजर 60 एफपीएस पर रॉ एचडीआर और 4K रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। Nothing Phone (2) को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4,700mAh की बैटरी दी है, जो 33W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग से लैस है।


Click it and Unblock the Notifications








