Nothing Phone 3 की डिटेल्स लॉन्च से पहले लीक, यहां जानें कितनी होगी कीमत
Nothing Phone (3) Leak: स्मार्टफोन ब्रांड नथिंग (Nothing) ने हाल ही में अपने नए हैंडसेट Nothing Phone 2(a) को भारत में लॉन्च किया है।
यह कंपनी का पहला मिड रेंड स्मार्टफोन था। लेकिन अब खबरें सामने आ रही हैं कि, कंपनी बहुत जल्द मार्केट में अपना नया डिवाइस Nothing Phone (3) लॉन्च कर सकती है।

नथिंग के इस आगामी फोन की कीमत से लेकर लॉन्चिंग और स्पेक्स तक की डिटेल लीक हो गई है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स की माने तो इस फोन में प्रोसेसर के लिए Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट शामिल किया जाएगा। तो चलिए आपको आगे इसकी सभी डिटेल्स बताते हैं।
Nothing Phone (3) की लॉन्चिंग - Nothing का यह आगामी फोन पिछले साल लॉन्च हुए Nothing Phone (2) का अपग्रेड वर्ज़न होगा। उम्मीद की जा रही है कि, नथिंग फोन (3) को जुलाई में लॉन्च किया जाएगा।

Nothing Phone (3) संभावित कीमत- रिपोर्ट्स की मानें तो नथिंग फोन (3) की कीमत देश में 40,000 से 45,000 रुपये के बीच में तय की जा सकती है। हालांकि, यह कीमत इसके बेस वेरियंट की होगा। वहीं इसके टॉप वेरियंट की कीमत 45,000 से 50,000 रुपये तक तय किए जाने की उम्मीद है।
नथिंग अपने अपकमिंग फोन में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है।

गौरतलब है कि, Nothing Phone (2) में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट और Nothing Phone (1) में Qualcomm Snapdragon 778G+ चिपसेट दिया जाएगा।
आपको बता दें, नथिंग ने अपना पहला फोन नथिंग फोन (1) को 21 जुलाई 2022 में पेश किया था। जिसके ट्रांसपेरेंट डिजाइन और मिड-बजट सेगमेंट कीमत ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।
इसकी सफलता के बाद, नथिंग ने अपना दूसरा स्मार्टफोन 23 जुलाई 2023 नथिंग फोन (2) को भी पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया।
वहीं हाल ही में कंपनी ने मिड-रेंज बजट सेगमेंट के ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए नया स्मार्टफोन नथिंग फोन (2a) को लॉन्च किया है। जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।
Nothing Phone (2a) स्पेक्स- नथिंग के इस फोन में 6.7 इंच फुलएचडी+ OLED फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है। जो 30 से 120 हर्ट्ज़ एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। प्रोसेसर क ात करें तो इसमें 2.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो चिपसेट दिया गया है। नथिंग फोन 2ए में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications