Nothing Phone (3) की कितनी होगी कीमत; यहां चेक करें जरूरी डिटेल
Nothing Phone (3) Price Out: कुछ समय पहले Nothing Phone (3) के लॉन्च को लेकर जानकारी सामने आई थी। इसी सिलसिले में जानकारी सामने आई है कि इस डिवाइस को 2025 की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने पहले ही हमें टीजर के जरिए जानकारी देना शुरू कर दिया है। पिछले हफ्ते, नथिंग के एक्स हैंडल ने फोन (3) के मैन्युफैक्चर के संकेत के रूप में '3' नंबर पोस्ट किया था।
अब, कंपनी के प्रमुख कार्ल पेई ने Phone (3) की कीमत लगभग 800 पाउंड होने का खुलासा किया है। उन्होंने Android के ऑफिशियल YouTube चैनल पर एक वीडियो के जरिए फोन के अपडेट के बारे में भी बताया। पेई इसे कंपनी का 'पहला ट्रू फ्लैगशिप' कह रहे हैं।

कितनी होगी कीमत?
Android शो I/O वर्जन में नथिंग के डिजाइन-फर्स्ट लुक और कम्युनिटी-बेस्ट विकास के बारे में बोलते हुए, कार्ल पेई ने खुलासा किया कि फोन (3) इस साल गर्मी के सीजन में आ रहा है।
पेई ने खुलासा किया कि नथिंग फोन (3) की कीमत लगभग 800 पाउंड यानी लगभग 90,000 रुपये होगी। इस बीच, नथिंग फोन (2) की भारत में शुरुआती कीमत 44,999 रुपये है। यानी ये फोन फ्लैगशिप-ग्रेड डिवाइस है।
उन्होंने कहा कि फोन (3) में 'प्रीमियम मटीरियल' होगा, जिसमें पीछे और आगे की तरफ टाइटेनियम फ्रेम और एडवांस ग्लास शामिल हो सकते हैं।
ये भी दावा किया गया है कि डिवाइस 'बड़े परफॉरमेंस अपग्रेड' लाएगा, जिसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट या मीडियाटेक डाइमेंशन 9400+ जैसे हाई-एंड चिपसेट शामिल हो सकते हैं।
सॉफ्टवेयर एक और फोकस एरिया है, जिसमें यूजर को बेहतर सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिल सकता है, जिसमें UI चेंज, एसेंशियल स्पेस में एक्स्ट्रा फीचर्स, AI-बेस्ट फीचर्स और कैमरा एक्सपीरियंस में सुधार किए जाएंगे।
क्या है कंपनी का विजन?
एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कार्ल पेई ने इस बात पर जोर दिया कि नथिंग एक 10 साल से ज्यादा समय में सफलता हासिल करने वाली अकेली स्मार्टफोन कंपनी है। उन्होंने ब्रांड के वैल्यू पर जोर दिया कि डिजाइन, क्रिएटिविटी और मौलिकता को जगाता है।
वह कंपनी के लगभग 200,000 कम्युनिटी के मेंबर्स की भी सराहना करते हैं जो प्रोडक्ट रोडमैप को आकार देने में मदद करते हैं। सॉफ्टवेयर के बारे में उन्होंने कहा कि नथिंग का लक्ष्य एआई को नथिंग ओएस में मूल रूप से इंटीग्रेट करना है। एआई को एक टीममेट के रूप में काम करने, यूजर की जरूरतों को कस्टमाइज करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








