साल 2025 में लॉन्च होगा Nothing Phone (3) स्मार्टफोन, जानें देरी के पीछे की वजह
Nothing ने जुलाई 2023 में Nothing Phone (2) लॉन्च किया था और ऐसे में कुछ हफ्तों में ही इसके अपग्रेड स्मार्टफोन के लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन हाल ही में इस अपग्रेड स्मार्टफोन से जुड़ी कुछ जानकारी सामने आई है, जिससे यह पता चलता है कि इस साल इसके अपग्रेड फोन के आने की उम्मीद नहीं है।
दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं Nothing Phone (3) स्मार्टफोन की, जिसके इस साल मार्केट में आने की उम्मीद थी। लेकिन अब खबरें सामने आ रही है कि यह स्मार्टफोन अगले साल यानी 2025 में लॉन्च होगा।

Nothing के सीईओ ने क्लियर की फोन की लॉन्च डेट
आज यानी की 6 जून 2024 को Nothing के सीईओ और फाउंडर कार्ल पेई ने स्पष्ट रूप से कहा है कि Nothing Phone (3) अगले साल यानी की 2025 में लॉन्च होने जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सामान्य हाई-एंड स्मार्टफोन आमतौर पर हर साल लॉन्च होते हैं, लेकिन Nothing Phone (3) को लॉन्च होने में थोड़ा और समय लगेगा।
कार्ल पेई ने आगे कहा कि अगर आपके मन में यह सवाल उठ रहा है कि इस फोन को आने में समय क्यों लग रहा है, तो इसके लिए भी आपको इंतजार करना होगा। नथिंग का यह अपग्रेड स्मार्टफोन सिस्टम लेवल पर AI इंटीग्रेटेड होने की वजह से ज्यादा पर्सनलाईज और डायनामिक यूजर एक्सपीरियंस देने चाहता है। इसके लिए कंपनी यूजर इंटरफेस को रिडिफाइन करने में अपना समय लगा रही है।
Nothing Phone (3) को AI से लैस बनाने की प्लानिंग
रिपोर्ट से पता चलता है कि पेई अपने इस स्मार्टफोन में अधिक AI फीचर्स लाकर कॉम्प्टीटर को टक्कर देने की शुरुआत का संकेत दे रहे हैं। Nothing आज की ऐप बेस्ड दुनिया में कल के पोस्ट ऐप वर्ल्ड या उससे मिलता-जुलता चाहता है। शायद यही वजह है कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग में देरी कर रही है।
दूसरी तरफ Nothing Phone (2) की सेलिंग उम्मीदों से काफी कम थी और Nothing Phone (2a) इससे ज्यादा बेहतर साबित हुआ है, इसलिए कंपनी एक बार फिर से इस तरीके की रिस्क को ना लेना चाहती हो। इसलिए कंपनी इस फोन को सभी फीचर्स के साथ लेकर आना चाहती है, ताकि जोखिम की संभावना ना के बराबर हो और यूजर्स को एक ही फोन में सारी सुविधा मिल सके।


Click it and Unblock the Notifications