Home
Mobile

Nothing Phone 3 vs iPhone 16: 80,000 रुपये की रेंज में कौन-सा स्मार्टफोन बेहतर? किसको खरीदना होगा फायदेमंद

Nothing Phone 3 vs iPhone 16: अगर आप 80,000 रुपये के बजट में एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में दो मेन विकल्प है, जिसमें Nothing Phone 3 और Apple iPhone 16 शामिल है। दोनों ही डिवाइसेज इस प्राइस ब्रैकेट में आते हैं और अपनी-अपनी खासियतों के कारण लोगों को पसंद आए हैं। हालांकि पहला सवाल ये उठता है कि इन दोनों डिवाइस में से आप किस फोन को चुनें तो हम इसमें आपकी मदद कर सकते हैं।

यहां हम दोनों फोन का कंपेरिजन कर रहे हैं तो आइए जानते हैं कि इन दोनों में से कौन-सा स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

Nothing या iPhone? 80000 रुपये की रेंज में कौन-सा स्मार्टफोन बेहतर?

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Nothing Phone 3 का डिजाइन एकदम अलग और यूनिक है। इसके बैक पैनल पर ट्रांसपेरेंट लुक, Glyph Interface और एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षित भी रहता है। इसके अलावा, Glyph Button के साथ इसमें हैप्टिक फीडबैक का सपोर्ट भी मिलता है जो इसे और प्रीमियम बनाता है।

वहीं iPhone 16 का डिजाइन सिंपल लेकिन क्लासिक है। इसमें ग्लास और एल्यूमिनियम का कंफर्टेबल कॉम्बिनेशन मिलता है। यह फोन Nothing Phone 3 की तुलना में थोड़ा कॉम्पैक्ट है लेकिन Apple की पहचान इसके सॉफिस्टिकेटेड डिजाइन में झलकती है। iPhone 16 भी IP68 रेटिंग और सिरेमिक शील्ड के साथ आता है।

डिजाइन के मामले में दोनों ही फोन अपने यूनीक स्टाइल के साथ आते हैं। अगर आप bold और experimental डिज़ाइन पसंद करते हैं तो Nothing Phone 3 बेहतर है, जबकि iPhone 16 क्लासिक डिजाइन प्रेमियों को पसंद आएगा।

डिस्प्ले

Nothing Phone 3 में 6.67 इंच की फुल AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।

iPhone 16 में 6.1 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलती है जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है।

डिस्प्ले क्वालिटी और ब्राइटनेस के मामले में Nothing Phone 3 आगे निकलता है, खासकर हाई रिफ्रेश रेट के कारण में ये आईफोन से अच्छा है।

कैमरा परफॉर्मेंस

Nothing Phone 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम) और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। फ्रंट में भी 50MP का कैमरा मिलता है।

iPhone 16 में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

कैमरा versatility के लिहाज से Nothing Phone 3 बेहतर नजर आता है, जबकि iPhone 16 के कैमरे को रियल-टाइम कलर और सॉफ्टवेयर ट्यूनिंग में बढ़त मिलती है। आप अपनी जरुरत के हिसाब से इसे चुन सकते हैं।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Nothing Phone 3 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है।

iPhone 16 में Apple का लेटेस्ट A18 चिपसेट मिलता है, जो 8GB RAM के साथ आता है। Apple की A सीरीज चिप्स पावरफुल और एफिशिएंट मानी जाती हैं।

परफॉर्मेंस के लिहाज से iPhone 16 थोड़ा बेहतर साबित होता है, खासकर गेमिंग और लॉन्ग टर्म सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में में बेहतर परफॉर्म कर रहा हैं।

बैटरी और चार्जिंग

Nothing Phone 3 में 5500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। iPhone 16 में 3561mAh बैटरी मिलती है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी बैकअप और चार्जिंग स्पीड के मामले में Nothing Phone 3 बाजी मार लेता है।

आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन बेहतर?

फीचर Nothing Phone 3 iPhone 16
डिज़ाइन यूनीक और ट्रांसपेरेंट क्लासिक और प्रीमियम
डिस्प्ले 6.67", 120Hz, 4500nits 6.1", 60Hz, 2000nits
कैमरा 50MP + 50MP + 50MP 48MP + 12MP
प्रोसेसर Snapdragon 8s Gen 4 Apple A18
बैटरी 5500mAh, 65W 3561mAh, 25W
प्राइस ₹79,999 ₹79,900 (लगभग)


अगर आप डिजाइन, डिस्प्ले और कैमरा versatility चाहते हैं तो Nothing Phone 3 आपके लिए सही रहेगा। लेकिन यदि आपका फोकस परफॉर्मेंस, सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन और सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर है तो iPhone 16 बेहतर विकल्प है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone 3 vs iPhone 16 Comparison Price features and specifications check details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X