Nothing या OnePlus? किसका लेटेस्ट फोन होगा कितना खास; लॉन्च डेट, फीचर्स से लेकर कीमत तक, चेक करें डिटेल
Nothing Phone (3) vs OnePlus 13s: बीते कुछ समय से OnePlus और Nothing दोनों काफी चर्चा में हैं, क्योंकि ये दोनों ही कंपनियां अपने नए फोन लाने की तैयारी में हैं। जहां एक तरफ OnePlus 13s इस समय हर जगह चर्चा में है, जो कॉम्पैक्ट लेकिन प्रीमियम स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है। इस फोन में कम कीमत में कई शानदार और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
वहीं Nothing Phone 3 का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था, क्योंकि कंपनी ने Nothing Phone 2 के लॉन्च के बाद काफी समय बाद इस फोन को लाने के बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि कौन सा फोन बेहतर हो सकता है।

OnePlus vs Nothing: डिजाइन और लुक
डिजाइन और लुक में वनप्लस ने इस फोन को खास बनाया है। ये कम कीमत में कॉम्पैक्ट लेकिन हाई-एंड पावर देता है। ये फोन iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 जैसे फोन को टक्कर दे सकता है। दूसरी ओर, हमारे पास Nothing Phone (3) है, जिसे फ्लैगशिप माना जाता है।
कंपनी के सीईओ कार्ल पेई ने एक बात के संकेत दिए हैं कि नया फोन पहले से अधिक कीमत में आ सकता है। इतना ही नहीं, कंपनी ने नए फोन के साथ फीचर्स को भी अपडेट करने की बात की है।
OnePlus 13s को टीजर इमेज में दिखाया गया है और ऐसा लगता है कि यह iPhone 16 Pro और Xiaomi 15 की तरह दिखने की कोशिश कर रहा है। बॉक्सी एस्थेटिक्स और फ्लैट साइड्स OnePlus के नए डिजाइन को दिखाएंगे। ये फोन ब्लैक, व्हाइट और डल ग्रीन कलरवे में आ रहा है।
Nothing Phone (3) की बात करें तो एक छोटे से टीजर में ट्रांसपेरेंसी रियर ग्लास लुक होगा। यानी इसके साथ ही कंपनी ग्लिफ और लाइटनिंग बैक को खत्म कर सकती है।
कब लॉन्च होंगे फोन?
वनप्लस 13s ऑफिशियली 5 जून को दोपहर 12 बजे IST पर भारत में लॉन्च होगा। रिलीज होने के बाद यह Amazon, वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट और पूरे भारत में ऑफलाइन स्टोर के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। Nothing Phone (3) की बात करें तो इस फोन को जुलाई में लॉन्च किया जाएगा।
डिस्प्ले
वनप्लस 13s में 6.32-इंच OLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसे 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जाएगा।
Phone (3) की बात करें तो इसमें 6.77-इंच AMOLED LTPO डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz और 3,000nits तक ब्राइटनेस मिल सकती है।
वनप्लस 13s एक कॉम्पैक्ट और स्लिम बॉडी को स्पोर्ट करता है। इसमें आगे की तरफ एक पंच-होल डिस्प्ले और पीछे की तरफ एक वर्टिकल डुअल-कैमरा सेटअप है।
इस फोन के साथ कंपनी ने आइकॉनिक अलर्ट स्लाइडर को हटा दिया है और एक नया 'प्लस की' पेश किया है, जो एक कस्टमाइजेबल बटन है, जिससे कैमरा, फ्लैशलाइट या अन्य ऐप को कंट्रोल किया जा सकता है।
प्रोसेसर
प्रोसेसर की बात करें तो वनप्लस 13s में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिल सकता है, जिसे 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज के साथ लाया जा सकता है।
वनप्लस 13s के तीन कलर ऑप्शन ब्लैक वेलवेट, पिंक सैटिन और ग्रीन सिल्क में आ सकते हैं।
वनप्लस 13s में एक नया AI प्लस माइंड टूल शामिल हो सकता है जो यूजर्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके स्क्रीन कंटेंट को सेव और ऑटो-ऑर्गनाइज करने में मदद करता है।
यह भी कहा जा रहा है कि यह एडवांस 5.5G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें एक इंडिपेंडेंट वाई-फाई चिप के साथ आएगा।
Phone 3 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट या स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 में से कोई एक प्रोसेसर मिल सकता है और इसे 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिल सकता है।
कैमरा
इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें दो 50MP सेंसर शामिल होंगे। सेल्फी के लिए, 32MP का फ्रंट कैमरा कन्फर्म है।
Nothing Phone 3 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP (वाइड, अल्ट्रा-वाइड, टेलीफ़ोटो) सेंसर होगा। साथ ही इसके फ्रंट कैमरा में 32MP कैमरा मिलेगा।
बैटरी
वनप्लस 13s में 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,260mAh की बड़ी बैटरी भी हो सकती है।
Nothing Phone 3 में 50W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है।
भारत में वनप्लस 13s की कीमत
रिपोर्ट बताती है कि 13s की कीमत लगभग 55,000 रुपये हो सकती है, जो इसे वनप्लस 13R (42,999 रुपये) और वनप्लस 13 (69,999 रुपये) के बीच में रखती है।
Nothing Phone 3 को भारत में लगभग 90,510 रुपये में पेश किया जा सकता है। बता दें कि Phone 3 फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव लॉन्च प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया जाएगा।
कौन सा फोन है बेहतर?
अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फोन चाहते हैं तो आप वनप्लस 13s के बारे में सोच सकते हैं। हालांकि कैमरा के मामले में Nothing Phone 3 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications