Nothing या Samsung? किस ब्रांड का फोन लेना फायदेमंद है; कौन सा डिवाइस आपके लिए बेस्ट है?
Nothing Phone 3 vs Samsung Galaxy S24 Ultra: अगर आप 80,000 रुपये के बजट में एक फ्लैगशिप फोन ढूंढ रहे हैं, तो Nothing Phone (3) और Samsung Galaxy S24 Ultra के बीच कड़ा मुकाबला देखने मिल सकता है। Nothing ने हाल ही में 1 जुलाई 2025 को अपना धांसू Nothing Phone (3) लॉन्च किया, जो अपने यूनिक डिजाइन और AI फीचर्स के लिए चर्चा में है। वहीं दूसरी तरफ Samsung Galaxy S24 Ultra एक प्रीमियम फोन है, जो अपनी पावरफुल परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी के लिए मशहूर है। यहां हम इन दोनों फोन्स का कंपेरिजन कर रहे हैं और देखते हैं कि भारतीय कंज्यूमर्स के लिए कौन सा फोन बेस्ट डील है।
दोनों ही डिवाइस शानदार स्पेसिफिकेशन और दमदार डिजाइन के साथ आते हैं, लेकिन सवाल है कि कौन-सा फोन आपके लिए बेहतर विकल्प है? आइए दोनों फोन्स की गहराई से तुलना करते हैं।

डिजाइन और डिस्प्ले: स्टाइल बनाम स्टैण्डर्ड
Nothing Phone (3) में 6.67-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसकी Glyph Matrix बैक पैनल पर मौजूद है, जो अब सिर्फ लाइटिंग नहीं बल्कि क्लॉक, बैटरी लेवल और मिनी गेम्स भी दिखाता है।
वहीं Samsung Galaxy S24 Ultra एक क्लासिक प्रीमियम फील देता है। इसमें 6.8-इंच की Dynamic AMOLED 2X LTPO डिस्प्ले मिलती है, जिसकी ब्राइटनेस और कलर सैचुरेशन बेहतरीन है। Galaxy S सीरीज़ का एलुमिनियम फ्रेम और S-Pen इसे एक प्रोफेशनल टच देता है। यानी Galaxy S24 Ultra बेहतर ऑप्शन है, जिसे रिफाइंड प्रीमियम डिजाइन और S-Pen मिलता है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
Nothing Phone (3) में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो 16GB LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। फोन Android 15 आधारित Nothing OS 3.5 पर चलता है और कंपनी ने 5 साल के Android अपडेट्स और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है।
Galaxy S24 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 या Exynos 2400 चिपसेट मिलता है। इसके साथ One UI 6 आधारित Android 14 दिया गया है जिसे Android 15 तक अपडेट किया जा सकता है। Samsung भी 7 साल तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट का वादा करता है। Galaxy S24 Ultra थोड़ा ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर है।
किसका कैमरा सेटअप बेहतर है?
Nothing Phone (3) में ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप (मेन + अल्ट्रा वाइड + 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो) और 50MP का फ्रंट कैमरा है। सभी कैमरे 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।
Galaxy S24 Ultra में 200MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो, 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP ज़ूम सेंसर है। इसके कैमरा में OIS भी है और शानदार नाइट मोड परफॉर्मेंस है। Galaxy S24 Ultra में प्रोफेशनल कैमरा क्वालिटी के साथ ज्यादा लेंस वैरायटी ऑप्शन के साथ आता है।
बैटरी और चार्जिंग
Nothing Phone (3) में 5500mAh की बड़ी सिलिकन-कार्बन बैटरी है जो 65W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Galaxy S24 Ultra में 5000mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। Nothing Phone (3) में ज्यादा बैटरी और तेज चार्जिंग स्पीड मिलती है।
AI फीचर्स और यूजर एक्सपीरियंस
Nothing Phone (3) में Flip to Record, Essential Space, और Essential Search जैसे नए AI फीचर्स हैं जो आपके नोट्स और मीटिंग्स को ऑटोमैटिकली समरी में बदल सकते हैं।
Galaxy S24 Ultra का Galaxy AI Live Translate, Circle to Search और Generative Edit जैसे एडवांस AI फीचर्स देता है।
कीमत और वैल्यू फॉर मनी
Nothing Phone (3) के 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत ₹79,999 है, जिसे लॉन्च ऑफर के बाद 62,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Galaxy S24 Ultra के 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये है। ऑफर के बाद इसे 78,823 तक की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
कौन-सा फोन चुनें?
अगर आपका बजट 65,000 रुपये के आसपास है और आप एक यूनिक, AI-स्मार्ट और डिज़ाइन-फॉरवर्ड फोन चाहते हैं, तो Nothing Phone (3) एक बेहतरीन विकल्प है। यह क्रिएटर्स, टेक लवर्स और इनोवेशन चाहने वालों के लिए बना है।
वहीं अगर आप कैमरा क्वालिटी, पॉलिश्ड परफॉर्मेंस और लंबे समय तक टिकने वाले फोन की तलाश में हैं, तो Samsung Galaxy S24 Ultra एक फ्लैगशिप किंग है।


Click it and Unblock the Notifications








